1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. कंगना रनौत की 'पंगा' का ट्रेलर इस दिन होगा रिलीज, वरुण धवन-श्रद्धा कपूर की फिल्म 'स्ट्रीट डांसर 3डी' से होगा क्लैश

कंगना रनौत की 'पंगा' का ट्रेलर इस दिन होगा रिलीज, वरुण धवन-श्रद्धा कपूर की फिल्म 'स्ट्रीट डांसर 3डी' से होगा क्लैश

 Published : Dec 21, 2019 04:31 pm IST,  Updated : Dec 21, 2019 04:31 pm IST

'पंगा' 24 जनवरी 2020 को रिलीज हो रही है और इसका क्लैश वरुण धवन व श्रद्धा कपूर की फिल्म 'स्ट्रीट डांसर 3डी' से होगा।

kangana ranaut panga new poster- India TV Hindi
कंगना रनौत की फिल्म 'पंगा' का नया पोस्टर Image Source : INSTAGRAM

मुंबई: बॉलीवुड एक्ट्रेस कंगना रनौत की अपकमिंग मूवी 'पंगा' के नए पोस्टर सामने आ रहे हैं, जिसमें 'बॉलीवुड क्वीन' मां के किरदार में नज़र आ रही हैं। बताया जा रहा है कि यह फिल्म महिला कबड्डी खिलाड़ियों और उनकी राह में आने वाली वाली कठिनाइयों के इर्द-गिर्द घूमती है।

कंगना रनौत ने 'पंगा' का नया पोस्टर शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा है, 'जो सपने देखते हैं, वो 'पंगा' लेते हैं। इनकी फैमिली की कहानी हम सब से जुड़ी है। 23 दिसंबर 2019 को ट्रेलर रिलीज होगा।'

Year Ender: 'वॉर' बनी साल 2019 की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली बॉलीवुड फिल्म, यहां पढ़ें टॉप 10 फिल्मों की लिस्ट

इस फिल्म में कंगना के अलावा जस्सी गिल, ऋचा चड्ढा, पंकज त्रिपाठी और नीना गुप्ता भी अहम किरदार निभाते नज़र आएंगे। इसे अश्विनी अय्यर तिवारी ने डायरेक्ट किया है, जबकि फॉक्स स्टार स्टूडियोज ने प्रोड्यूस किया है। 

इससे पहले भी फिल्म के दो पोस्टर शेयर किए जा चुके हैं।

ये फिल्म 24 जनवरी 2020 को रिलीज हो रही है और इसका क्लैश वरुण धवन व श्रद्धा कपूर की फिल्म 'स्ट्रीट डांसर 3डी' से होगा।  

बता दें कि कंगना रनौत इस फिल्म के अलावा 'थलाइवी' और 'धाकड़' जैसी फिल्मों में भी नज़र आएंगी।

Latest Bollywood News

Related Video
Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन