कंगना रनौत (Kangana Ranaut) ने बताया कि उनकी फिल्म 'मेंटल है क्या' का टाइटल बदला जाएगा क्योंकि सेंट्रल बोर्ड ऑफ फिल्म सर्टिफिकेशन (CBFC) को इस टाइटल पर आपत्ति है। उन्होंने कहा कि टाइटल के अलावा सीबीएफसी को फिल्म के किसी सीन पर आपत्ति नहीं है। फिल्म में कंगना के साथ राजकुमार राव हैं। दोनों पहले साथ में 'क्वीन' में काम कर चुके हैं, जो लोगों को बहुत पसंद आई थी। तो क्या इस फिल्म से दोनों एक बार फिर अपना कमाल दिखा पाएंगे?
Related Stories
एक फोटोग्राफर ने अपने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें कंगना कह रही हैं- ''फिल्म के टाइटल में बदलाव होगा क्योंकि सीबीएफसी को इससे परेशानी है। हमें इसे बदलने में कोई प्रॉब्लम नहीं है। इसके अलावा फिल्म में कोई कट नहीं है और उन्हें ये फिल्म पसंद आई है।''
फिल्म को सीबीएफसी ने U/A सर्टिफिकेट दिया है। प्रोडक्शन हाउस जल्द फिल्म का नया टाइटल अनाउंस करेगा।
हाल ही में प्रोड्यूसर एकता कपूर ने एक बयान में कहा था फिल्म मानसिक बीमारी के प्रति असंवेदनशील नहीं है और किसी को गलत तरीके से नहीं दिखाता है।
फिल्म 26 जुलाई को रिलीज़ होगी।
Also Read:
करण जौहर ने शेयर की रणवीर सिंह-जोया अख्तर की सेल्फी, गली बॉय की आई याद
जाह्नवी कपूर छोटी बहन खुशी कपूर और अपने दोस्तों के साथ पहाड़ों में मना रहीं छुट्टियां, देखें Photos
मलाइका अरोड़ा-अर्जुन कपूर की न्यूयॉर्क हॉलिडे की तस्वीरें वायरल