नई दिल्ली: फिल्म इंडस्ट्री में अपनी अच्छी पहचान बना चुकीं एक्ट्रेस कंगना रनौत का कहना है कि इस मुकाम पर पहुंचने के लिए उन्होंने कड़ी मेहनत की है और उन्हें इस बात का पूरा विश्वास था कि वह जिंदगी में मनचाहा मुकाम हासिल करेंगी।
Related Stories
कंगना ने कहा कि अपने शुरुआती दिनों में वह अक्सर मॉडलों की तरह अभिनय करती थीं और हमेशा उम्मीद करती थीं कि उन्हें शोबिज में स्वीकारा जाएगा। कंगना लैक्मे फैशन वीक में शो स्टॉपर बनकर रैंप पर उतरी थीं। जब उनसे पूछा गया कि क्या उन्होंने कभी सोचा था कि वह फैशन जगत में इतने बड़े मुकाम पर पहुंचेंगी? कंगना ने कहा, "जब मैं युवा थी तो मेरे पास इस बात की कोई गारंटी नहीं थी, लेकिन मुझे आशा थी कि मुझे स्वीकारा जाएगा। मुझे याद है कि मैंने कई रातों तक जागकर अभ्यास किया है..मैं विज्ञान की छात्रा थी और मैं बहुत मेहनती हूं।"
उन्होंने कहा, "मैं अक्सर रातों में उठ जाया करती थी और हील्स पहनकर कैटवॉक का प्रयास और अभिनय किया करती थी, मैं अक्सर फैशन टीवी देखा करती थी। मुझे याद है कि मैं बहुत मेहनत करती थी और उम्मीद करती थी मैं एक दिन अपने सपने को पूरा करूंगी।"
उन्होंने कहा कि जब भी वह रैंप पर चलती हैं, उन्हें मधुर भंडारकर की फिल्म 'फैशन' के दिन याद आ जाते हैं, जिसमें उन्होंने एक सुपर मॉडल का किरदार निभाया था।
उन्होंने कहा, "मैंने सिर्फ उसी वक्त एक सुपरमॉडल का किरदार निभाया था और उसके लिए मैंने बहुत अभ्यास किया था, क्योंकि मेरी पृष्ठभूमि मॉडलिंग नहीं रही है। मैंने उससे पहली कभी मॉडलिंग नहीं की थी। इसलिए अब जब भी मैं यह करती हूं तो मुझे मेरे 'फैशन' के दिन याद आते हैं।"
Also Read:
Raksha Bandhan 2018: बॉलीवुड और टीवी सेलेब्स ने ऐसे मनाया रक्षाबंधन, सोशल मीडिया पर शेयर की तस्वीरें
'आप की अदालत' में काजोल ने कहा- 'करण जौहर के साथ अब सबकुछ ठीक है'