1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. Video: 'थलाइवी' का BTS वीडियो आया सामने, सेट पर इस तरह डांस की तैयारी करती दिखीं कंगना रनौत

Video: 'थलाइवी' का BTS वीडियो आया सामने, सेट पर इस तरह डांस की तैयारी करती दिखीं कंगना रनौत

 Published : Jan 15, 2021 08:08 am IST,  Updated : Jan 15, 2021 08:08 am IST

इस वीडियो में दिखाया गया है कि कंगना शूटिंग से पहले क्लासिकल डांस की प्रैक्टिस कर रही हैं।

kangana ranaut thalaivi bts video goes viral- India TV Hindi
कंगना रनौत का 'थलाइवी' से वीडियो आया सामने Image Source : INSTA: SHAAILESHRSINGH/KANGANARANAUT

बॉलीवुड एक्ट्रेस कंगना रनौत 'थलाइवी' की शूटिंग पूरी कर चुकी हैं। तमिलनाडु की पूर्व मुख्यमंत्री दिवंगत जयललिता की जिंदगी पर आधारित ये फिल्म जल्द ही रिलीज होने वाली है। अब इसका एक नया वीडियो सामने आया है, जिसमें दिखाया गया है कि सेट पर कंगना और अन्य कलाकार कैसे तैयारी करते थे। ये वीडियो इंटरनेट पर वायरल हो रहा है।  

इस वीडियो में दिखाया गया है कि कंगना शूटिंग से पहले क्लासिकल डांस की प्रैक्टिस कर रही हैं। सेट पर बैकग्राउंड डांसर्स के साथ-साथ पूरी टीम काफी उत्साहित नज़र आ रही है। 

'मणिकर्णिका रिटर्न्‍स : द लीजेंड ऑफ दिद्दा' में कश्मीर की रानी के रोल में नजर आएंगी कंगना रनौत

इस फिल्म को तमिल और तेलुगू में रिलीज किया जाएगा, जिसके निर्देशक एएल विजय हैं। फिल्म में अरविंद स्वामी, प्रकाश राज, मधू और भाग्यश्री जैसे कलाकार भी हैं। फिल्म में फिल्मी पर्दे से लेकर जयललिता के राजनीतिक सफर के बारे में दिखाया जाएगा।

इन फिल्मों में भी नज़र आएंगी कंगना 

इस फिल्म के अलावा कंगना 'धाकड़' और 'तेजस' जैसी फिल्मों में नज़र आएंगी। हाल ही में उन्होंने नई फिल्म 'मणिकर्णिका रिटर्न्स' की घोषणा की है। कंगना 'मणिकर्णिका रिटर्न्‍स : द लीजेंड ऑफ दिद्दा' शीर्षक से मणिकर्णिका फ्रेंचाइजी की दूसरी फिल्म में अभिनय करेंगी। उनके करीबी सूत्र ने बताया कि नई फिल्म बड़े पैमाने पर और अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर बनाई जाएगी। सूत्र ने यह भी कहा कि टीम वास्तविक जीवन की महिला नायिकाओं पर विश्वस्तरीय फ्रेंचाइजी बनाने का इरादा रखती है। टीम का उद्देश्य भूले-बिसरे महिला नायिकाओं को दुनिया के सामने लाने का है, जिन्होंने भारत को वास्तविक पहचान दी।

कंगना रनौत को याद आई बचपन की लोहड़ी, कहा- खूब मौज मस्ती करती थी

साल 2019 में आई फिल्म 'मणिकर्णिका : द क्वीन ऑफ झांसी' के बाद कंगना और निर्माता कमल जैन इस फ्रेंचाइजी के लिए एक बार फिर हाथ मिलाएंगे। अभिनेत्री ने पिछले हफ्ते जैन के साथ एक बैठक की और उनकी नई स्क्रिप्ट को अंतिम रूप दिया गया। दिद्दा कश्मीर की रानी थीं, जिन्होंने महमूद गजनवी को युद्ध में दो बार हराया था। उनका एक पैर पोलियोग्रस्त था, लेकिन वह महान योद्धाओं में से एक थीं। कंगना अपने चल रहे प्रोजेक्ट को सबसे पहले पूरा करेंगी, इसके बाद जनवरी 2022 में नई फिल्म की शूटिंग शुरू करेंगी।

(IANS इनपुट के साथ)

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन