1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. दीपिका पादुकोण, श्रद्धा कपूर और सारा अली खान को समन भेजे जाने के बाद कंगना रनौत ने कही ये बात

दीपिका पादुकोण, श्रद्धा कपूर और सारा अली खान को समन भेजे जाने के बाद कंगना रनौत ने कही ये बात

 Published : Sep 24, 2020 07:55 am IST,  Updated : Sep 24, 2020 07:55 am IST

एनसीबी ने दीपिका पादुकोण, श्रद्धा कपूर, सारा अली खान और रकुल प्रीत सिंह को पूछताछ के लिए समन जारी किया है। जिसके बाद कंगना रनौत ने ट्वीट कर ये बात कही है।

sara ali khan kangana ranaut and deepika padukone- India TV Hindi
सारा अली खान, कंगना रनौत और दीपिका पादुकोण Image Source : INSTAGRAM

ड्रग्स मामले में एनसीबी ने दीपिका पादुकोण, श्रद्धा कपूर, सारा अली खान और रकुल प्रीत सिंह को पूछताछ के लिए समन जारी किया है। इन एक्ट्रेसेस को समन तलब किए जाने के बाद कंगना रनौत ने प्रतिक्रिया दी है। एनसीबी ने सुशांत सिंह राजपूत मामले में रिया चक्रवर्ती से ड्रग्स मामले में पूछताछ की जिसके बाद कई बड़े बॉलीवुड सेलेब्स का नाम सामने आया है।

कंगना रनौत ने ट्वीट किया- पहली बार बुलीवुड माफिया सोच रहे होंगे सुशांत की हत्या नहीं होती और ना ही कंगना के खिलाफ लड़ा जाए। पहली बार उन्हें अपनी क्रूरता, दुख और चुप्पी पर पछतावा हो रहा है। पहली बार वे चाह रहे हैं कि वे समय वापस जाएं और हमें वापस ले आएं।

कंगना ने मेकअप करते हुए एक फोटो शेयर की। उन्होंने लिखा- मैं इस दुनिया से परे एक दुनिया के लिए लंबे समय से हूं, मेरा एक दृष्टिकोण, मेरे अलावा, एक प्यार जो मुझे अपनी खुद की पहचान बनाने के लिए मांग करता है फिर भी मैं इतना अधिक ढूंढकर समाप्त करती हूं। मैं लाइट, कैमरा, एक्शन की आवाज के लिए लंबे समय से हूं। इस दुनिया से परे एक दुनिया।

पहले ड्रग्स केस में दीपिका पादुकोण का नाम आने के बाद कंगना रनौत ने तंज कसा था। उन्होंने ट्वीट किया था-"मेरे बाद दोहराएं, डिप्रेशन ड्रग्स के दुरुपयोग का एक परिणाम है। तथाकथित उच्च समाज के धनी स्टार बच्चे, जो उत्तम दर्जे और अच्छी परवरिश का दावा करते हैं, अपने मैनेजर से पूछते हैं, माल है क्या?? 

आपको बता दें एनसीबी ने दीपिका पादुकोण को पूछताछ के लिए 25 सितंबर को बुलाया है। श्रद्धा कपूर और सारा अली खान को 26 सितंबर को बुलाया गया है। आज एनसीबी रकुल प्रीत सिंह और फैशन डिजाइनर सिमोन खंबाटा से पूछताछ करेगी। रिया चक्रवर्ती ने पूछताछ में सारा अली खान, रकुल प्रीत सिंह और सिमोन खंबाटा का नाम लिया था।

Latest Bollywood News

Related Video
Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन