1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. 'अचानक हुई गड़बड़ियों' से परेशान हो गईं हैं कंगना रनौत, देखिए ट्वीट

'अचानक हुई गड़बड़ियों' से परेशान हो गईं हैं कंगना रनौत, देखिए ट्वीट

 Published : Sep 13, 2020 05:02 pm IST,  Updated : Sep 13, 2020 05:02 pm IST

अभिनेत्री और राज्य सरकार के बीच तनाव की शुरूआत तब हुई जब उन्होंने मुंबई की तुलना पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर से की और शहर की पुलिस पर निशाना साधा।

कंगना रनौत- India TV Hindi
कंगना रनौत Image Source : TWITTER/@KANGANATEAM

मुंबई: अभिनेत्री कंगना रनौत ने शिवसेना की अगुवाई वाली महाराष्ट्र सरकार के साथ चल रहे अपने टकराव के बीच एक रहस्यमयी पोस्ट लिखी है। रविवार को कंगना ने ट्वीट किया, "इन अव्यवस्था के बीच कुछ ऐसे ठहराव आते हैं जो मुझे घेर लेती हैं। मैं कहा हूं? मैं नहीं जान पाती हूं। मुझे अब तक जिन्दगी में जो मुश्किलें आईं उनसे मैं मुश्किल से निपट पाई लेकिन इतना कुछ करने के बाद भी फिर से मेरे सामने चुनौतियां आ खड़ी हुई हैं।"

इसके साथ उन्होंने अपनी एक तस्वीर भी पोस्ट की जिसमें वह विचारों में डूबी दिखाई देती हैं।

अभिनेत्री और राज्य सरकार के बीच तनाव की शुरूआत तब हुई जब उन्होंने मुंबई की तुलना पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर से की और शहर की पुलिस पर निशाना साधा। इसके बाद महाराष्ट्र के गृह मंत्री अनिल देशमुख ने कथित तौर पर कहा था कि अभिनेत्री को "मुंबई में रहने का कोई अधिकार नहीं है"। वहीं शिवसेना नेता संजय राउत और कंगना के बीच तीखी टिप्पणियां होने के बाद बृहन्मुंबई महानगरपालिका ने उनके ऑफिस की इमारत में तोड़फोड़ की।

इस बीच 9 सितंबर को केंद्र सरकार द्वारा दी गई वाई-प्लस सुरक्षा के बीच वह मुंबई पहुंची ।

इनपुट- आईएएनएस

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन