1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. कनिका कपूर का परिवार नहीं है कोरोना वायरस पॉजिटिव, रिपोर्ट्स आई सामने

कनिका कपूर का परिवार नहीं है कोरोना वायरस पॉजिटिव, रिपोर्ट्स आई सामने

 Published : Mar 22, 2020 12:17 am IST,  Updated : Mar 22, 2020 12:17 am IST

बॉलीवुड सिंगर कनिका कपूर कोरोना वायरस से संक्रमित है। वह कुछ दिनों पहले लंदन से लखनऊ आई थी।

kanika kapoor- India TV Hindi
कनिका कपूर

बॉलीवुड सिंगर कनिका कपूर कुछ ही दिनों पहले लंदन से लखनऊ आई हैं। कनिका के शुक्रवार को कोरोना वायरस से संक्रमित होने की जानकारी मिली थी जिसके बाद उन्हें लखनऊ के अस्तपाल में भर्ती कराया गया था। कनिका कपूर लखनऊ में एक पार्टी का हिस्सा बनी थी जिसमें वह कई लोगों के संपर्क में आई थी ़। उन लोगों को कोरोना वायरस टेस्ट कराने के लिए कहा गया था। कनिका के परिवार ने भी यह टेस्ट कराया है और अब उनकी रिपोर्ट सामने आ गई है।

कनिका कपूर के परिवार के जो लोग उनके संपर्क में उनका कोरोना वायरस टेस्ट नेगेटिव आया है। परिवार के कोरोना वायरस टेस्ट की रिपोर्ट सामने आ गई है।

कनिका कपूर के सपोर्ट में आईं सोनम कपूर, कहा- उन्हें दोषी ठहराना बंद करो

कनिका कपूर इस समय लखनऊ के एसजीपीजीआई अस्तपाल में भर्ती हैं। अस्पताल ने एक स्टेटमेंट दिया है जिसमें वह बता रहे हैं कि कनिका इलाज में सहयोग नहीं कर रही हैं। वह एक मरीज की जगह स्टार जैसा व्यवहार कर रही हैं। उन्हें अलग कमरे के साथ जरूरी सुविधाएं मुहैया कराई गई है मगर वह उन सुविधाओं से खुश नहीं है। पीजीआई का आरोप है कि कनिका को बेस्ट सुविधाएं दी जा रही हैं फिर भी उनके नखरें जारी हैं।

कनिका कपूर के व्यवहार से परेशान हुए अस्पताल वाले, नहीं कर रही हैं इलाज में सहयोग

कनिका ने शुक्रवार को अपने कोरोना वायरस से संक्रमित होने की जानकारी सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर करके दी थी। उन्होंने लिखा था- पिछले 4 दिनों से मुझे फ्लू के लक्षण थे। जिसके बाद मैंने टेस्ट कराया तो मुझे कोरोना पॉजिटिव आया। मैं और मेरा परिवार डॉक्टर की सलाह मान रहे हैं। कोई और संक्रमित ना हो इसके लिए मैं अकेले डॉक्टर की देखरेख में हूं।

Latest Bollywood News

Related Video
Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन