1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. अपनी धुन पर नचाने वालीं कनिका कपूर को पसंद हैं इस तरह का संगीत

अपनी धुन पर नचाने वालीं कनिका कपूर को पसंद हैं इस तरह का संगीत

 Published : Aug 14, 2017 02:31 pm IST,  Updated : Aug 14, 2017 02:31 pm IST

कनिका कपूर को आखिर आज कौन नहीं जानता। उन्होंने 'बेबी डॉल' और चिट्टियां कलाईयां जैसा कई हिट गानें इस इंडस्ट्री को दिए हैं। अपनी हर धुन पर दर्शकों को नचाने वालीं कनिका कपूर का कहना है कि...

kanika- India TV Hindi
kanika

मुंबई: जानी मानी सिंगर कनिका कपूर को आखिर आज कौन नहीं जानता। उन्होंने 'बेबी डॉल' और चिट्टियां कलाईयां जैसा कई हिट गानें इस इंडस्ट्री को दिए हैं। अपनी हर धुन पर दर्शकों को नचाने वालीं कनिका कपूर का कहना है कि उनकी रगों में पार्टी नंबर गानों के बजाय शास्त्रीय धुनें ज्यादा दौड़ती हैं, जिनसे (पार्टी नंबर) वह ज्यादातर जुड़ी रही हैं। गायिका ने बताया, "मुझे मजेदार पार्टी गीतों से जुड़ना पसंद है, जबकि 'बेबी डॉल' ने मुझे नई पहचान दी और इसके लिए मैं आभारी हूं, मैं शास्त्रीय पृष्ठभूमि से भी आती हूं, जिसके बारे में बहुत लोग नहीं जानते हैं।" उन्होंने शास्त्रीय संगीत 8 साल से कम उम्र में अपने गुरु अनूप जलोटा से सीखा।

उन्होंने कहा, "इसलिए शास्त्रीय की धुनें मेरी रगों में पार्टी गानों से ज्यादा है, जिनसे मैं अक्सर जुड़ी रही हूं। जब मैंने लंदन में गाना शुरू किया तो मैं अपने बेसमेंट में हर तरह के गाने गाया करती थी, जिसे मैंने अपने स्टूडियो में बनाया था। यह मेरे गायन कौशल को उभारने के लिए एक उपयुक्त जगह थी।" (अक्षय की ‘टॉयलेट…’ ने शाहरुख की फिल्म को पछाड़ा, सिर्फ 3 दिनों में की इतनी कमाई)

टी-सीरीज के 'मिक्सटेप' के लिए गायक गुरु रंधावा के साथ कनिका का 'अंबरसरिया' और 'सूट-सूट' गाने का नवीनतम मिक्स खुशमिजाज अंदाज में गाया गाया है। गायिका ने कहा कि उन्हें लगता है कि 'अंबरसरिया' हर मौके के लिए उपयुक्त है। इसे लंबी यात्रा के दौरान भी सुना जा सकता है। इस पर डांस किया जा सकता है। गाने में ढोल और गिटार की धुनों का समावेश किया गया है।

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन