1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. अब मनोज तिवारी ‘द कपिल शर्मा शो’ से बिना शूटिंग किए लौटे

अब मनोज तिवारी ‘द कपिल शर्मा शो’ से बिना शूटिंग किए लौटे

 Published : Aug 27, 2017 05:41 pm IST,  Updated : Aug 27, 2017 05:43 pm IST

'द कपिल शर्मा शो' में मनोज तिवारी पहुंचे थे। मगर एक बार फिर शो रद्द हो गया और मनोज तिवारी को बिना शूटिंग किए ही वापस लौटना पड़ा।

the kapil sharma show- India TV Hindi
kapil sharma manoj tiwari

नई दिल्ली: कॉमेडियन कपिल शर्मा अच्छे दिन फिलहाल नहीं चल रहे हैं। तभी तो हर रोज उनके शो को लेकर कोई न कोई खबर सामने आ जाती है। कई बार उनके शो की शूटिंग कैंसिल हुई है। इस बार शो में मशहूर भोजपुरी एक्टर-सिंगर और नेता मनोज तिवारी पहुंचे थे। मगर एक बार फिर शो रद्द हो गया और मनोज तिवारी को बिना शूटिंग किए ही वापस लौटना पड़ा।

कपिल की बीमारी की वजह से पहले कई सितारे शो से बिना शूटिंग किए लौट चुके हैं, मगर इस बार वजह कपिल की बीमारी नहीं बल्कि मुंबई में चल रही कर्मचारियों की हड़ताल है। शूटिंग ना हो पाने की वजह मनोज तिवारी को दिल्ली वापस लौटना पड़ा। एक वेबसाइट को दिए इंटरव्यू में मनोज तिवारी ने कहा, मैं ‘द कपिल शर्मा शो’ में एक एपिसोड की शूटिंग के लिए गया था। लेकिन मुझे कपिल की तरफ से शूटिंग कैंसिल होने का कॉल आया।‘’

इससे पहले अमिताभ बच्चन भी हड़ताल की वजह से बिना शूटिंग किए कपिल के शो से लौट गए थे। हालांकि अभी इस खबर की पुष्टि नहीं हुई कि मनोज तिवारी को दोबारा शूटिंग के लिए बुलाया जाएगा या नहीं।

बता दें, मुंबई में टीवी और फिल्म जगते के कर्मचारी सैलरी में बढ़ोत्तरी और बेसिक सुविधाओं की मांग को लेकर अनिश्चित कालीन हड़तालत पर हैं। जिसकी वजह से टेलीविजन इंडस्ट्री पर काफी बुरा असर पड़ रहा है। इस हड़ताल में स्पॉटब्वॉय, जूनियर आर्टिस्ट, टेक्नीशियन, कैमरामैन, सेट डिजायनर और मेकअप डिजायनर शामिल हैं।

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन