1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. कपिल शर्मा ने लॉकडाउन पर घूमने वालों को मारा ताना, सुनील ग्रोवर ने शेयर किया स्पेशल होरोस्कोप

कपिल शर्मा ने लॉकडाउन पर घूमने वालों को मारा ताना, सुनील ग्रोवर ने शेयर किया स्पेशल होरोस्कोप

 Published : Mar 25, 2020 12:11 pm IST,  Updated : Mar 25, 2020 12:14 pm IST

मशहूर कॉमेडियन कपिल शर्मा ने जहां लॉकडाउन मे घूमने वालों की क्लास ली है वहीं सुनील ग्रोवर ने ऐसा राशिफल शेयर किया है जिससे आप भी एग्री करेंगे।

 कपिल, सुनील- India TV Hindi
लॉकडाउन पर कपिल और सुनील का पोस्ट

मुंबई: कोरोना वायरस प्रकोप की वजह से पूरे देश में कर्फ्यू जैसा माहौल है, 21 दिन के लिए पूरे देश में लॉकडाउन कर दिया गया है, ऐसे में सभी लोगों को घरों में रहने की हिदायत दी जा रही है। टीवी और बॉलीवुड सेलेब्स भी अपने घरों में रहने को मजबूर हैं। लेकिन वहीं कुछ ऐसे लोग भी हैं जो लाख मना करने के बाद भी सड़कों पर निकल आते हैं। ऐसे लोगों को पुलिस मार भी रही है लेकिन फिर भी वो घर से निकल आते हैं। कपिल शर्मा ने एक वीडियो पोस्ट करके ऐसे लोगों को सबक सिखाने का फैसला किया।

कपिल ने वीडियो को शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा- इनसे ही सीख लो कुछ।. घरों में रहो और जिंदगियां बचाओ। कोरोना वायरस। भारत कोरोना से लड़ेगा. 

इस वीडियो मे कुछ मुर्गियां हैं जो बाड़े से निकलकर दाना चुग रही हैं, लेकिन जैसे ही पुलिस का सायरन बजता है सारी मुर्गियां अपने घरों मे घुस जाती हैं।

कोरोना वायरस की वजह से अलग-अलग रहने को मजबूर हुआ कमल हासन का परिवार

जहां कपिल शर्मा वीडियो शेयर करके लोगों को सीख दे रहे हैं वहीं सुनील ग्रोवर ने बडा ही मजेदार होरोस्कोप शेयर किया है। इंस्टाग्राम पर सुनील ग्रोवर ने सभी राशि के लोगों का साप्ताहिक राशिफल शेयर किया है। इस होरोस्कोप मे सभी 12 राशियों के साप्ताहिक राशिफल में लिखा है- आप अपना सारा टाइम घर मे बिताएंगे।

अनुष्का शर्मा और विराट कोहली की फैन्स से अपील- एकता दिखाएं, जीवन और देश बचाएं

पीएम मोदी ने 3 हफ्तों के लिए लॉकडाउन की घोषणा की है, ऐसे में ये राशिफल 1 वीक नहीं पूरे 3 वीक के लिए है।

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन