1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. अनुष्का शर्मा और विराट कोहली की फैन्स से अपील- एकता दिखाएं, जीवन और देश बचाएं

अनुष्का शर्मा और विराट कोहली की फैन्स से अपील- एकता दिखाएं, जीवन और देश बचाएं

 Published : Mar 25, 2020 11:24 am IST,  Updated : Mar 25, 2020 12:20 pm IST

विराट कोहली और अनुष्का शर्मा ने वीडियो पोस्ट करके अपने फैन्स को कोरोना वायरस पर जागरूक रहने और कर्फ्यू का सख्ती से पालन करने का आदेश दिया है।

विराट-अनुष्का की...- India TV Hindi
विराट-अनुष्का की फैन्स से अपील Image Source : @VIRAT.KOHLI/INSTAGRAM

कोरोना वायरस के खतरे को भांपते हुए देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मंगलवार को पूरे देश में 21 दिनों के लॉकडाउन का ऐलान किया। पीएम मोदी के इस फैसले को बॉलवुड और खेल जगत ने खुलकर स्वागत किया है। भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान विराट कोहली और उनकी वाइफ एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा ने देशवासियों से घर मे रहने की अपील की है।

विराट कोहली और अनुष्का शर्मा ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर एक वीडियो पोस्ट किया है, वीडियो में विराट और अनुष्का दोनों बारी-बारी से अपने फैन्स से घर में रहने और कर्फ्यू का सख्ती से पालन करने को रहे हैं। वीडियो में पहले अनुष्का कह रही हैं- कोरोना वायरस के साथ जंग जीतने में समय लगेगा और हौसला लगेगा।' इसके बाद विराट ने कहा, 'और सबसे ज्यादा लगेगा आपका संयम और जिम्मेदारी अगले 21 दिनों तक।' फिर अनुष्का कहती हैं- 'कीजिए कुछ अहम चीजें कोरोना वायरस को दूर रखने के लिए'। कोहली ने कहा-'घर पर ही रहिए और खुद को और अपने परिवार को बचाइए कोरोना वायरस से' अनुष्का ने कहा- 'कर्फ्यू का उल्लंघन ना करें ये महत्वपूर्ण है कोरोना वायरस से लड़ने के लिए। इसके बाद विराट कहते हैं, - 'घर से निकलकर, मोर्चा बनाकर या शोर मचाकर कोरोना वायरस से जंग नहीं जीती जा सकती है।' अनुष्का ने कहा- 'अंधविश्वास या अफवाह पर गौर करने से कोरोना वायरस पर जंग नहीं जीत पाएंगे।' फिर विराट कहते है-'आपकी एक लापरवाही से आपको और आपके देश को चुकानी पड़ सकती है बहुत बड़ी कीमत, 21 दिनों तक भारत को घर पर रहना है और भारतवर्ष को बचाना है है।' इसके बाद विराट और अनुष्का साथ में कहते हैं- 'एकता दिखाइए , जीवन और देश बचाइए'

विराट और अनुष्का इससे पहले भी वीडियो पोस्ट करके फैन्स को कोरोना वायरस को लेकर जागरूक कर चुके हैं।

कोरोना वायरस की वजह से अलग-अलग रहने को मजबूर हुआ कमल हासन का परिवार

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन