1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. कपूर परिवार की क्रिसमस पार्टी में शामिल हुईं आलिया भट्ट और तारा सुतारिया, नई फैमिली फोटो हुई वायरल

कपूर परिवार की क्रिसमस पार्टी में शामिल हुईं आलिया भट्ट और तारा सुतारिया, नई फैमिली फोटो हुई वायरल

 Published : Dec 26, 2020 08:34 am IST,  Updated : Dec 26, 2020 08:40 am IST

करीना कपूर खान ने इंस्टाग्राम पर क्रिसमस पार्टी की नई फैमिली फोटो शेयर की है। इसमें रणबीर-आलिया और आदर-तारा साथ नज़र आ रहे हैं।

करीना कपूर खान ने शेयर...- India TV Hindi
करीना कपूर खान ने शेयर की क्रिसमस पार्टी की नई फोटो Image Source : INSTAGRAM: KAREENAKAPOORKHAN

इस साल क्रिसमस के त्यौहार पर कोविड-19 महामारी का साया रहा। आम से लेकर खास तक ने अपने परिवार के साथ घर में ये त्योहार मनाया। बॉलीवुड हस्तियों ने भी इस पर्व को धूमधाम से सेलिब्रेट किया और सोशल मीडिया के जरिए अपने फैंस को शुभकामनाएं दी। एक्ट्रेस करीना कपूर ने इंस्टाग्राम पर क्रिसमस पार्टी की लेटेस्ट फोटो शेयर की है, जिसमें पूरा कपूर खानदान दिखाई दे रहा है। खास बात ये है कि इस फैमिली फोटो में रणबीर कपूर के साथ आलिया भट्ट और आदर जैन के साथ तारा सुतारिया भी पोज दे रही हैं। ये तस्वीर इंटरनेट पर तेजी से वायरल हो रही है। 

करीना कपूर ने फोटो पोस्ट करते हुए कैप्शन में लिखा- परंपरा जारी है.. इसलिए हम चीख रहे हैं.. ला फैमिलिया हमेशा.. सभी कोविड टेस्ट रॉकिंग और रोलिंग.. लोगों को मैरी क्रिसमस।" इस पार्टी में रणबीर कपूर की मां नीतू कपूर और बहन रिद्धिमा कपूर मौजूद नहीं थीं। ऐसे में करीना ने पोस्ट में उन्हें टैग करते हुए लिखा कि उन्होंने दोनों को मिस किया। 

करीना अगले साल लॉन्च करेंगी 'प्रेग्नेंसी' पर किताब, सोशल मीडिया पर फ्रंट कवर शेयर कर खुद किया खुलासा

इससे पहले करीना कपूर ने सैफ अली खान और तैमूर के साथ एक खूबसूरत फोटो शेयर की। तीनों क्रिसमस सेलिब्रेशन मोड में नज़र आए। करीना और सैफ ने ब्लैक रंग के कपड़े पहने। इस ड्रेस में करीना का बेबी बंप साफ दिखाई दिया। वहीं, तैमूर खाना खाने में बिजी दिखे। 

करिश्मा कपूर ने भी पार्टी की इनसाइड फोटोज शेयर की हैं। उन्होंने रणबीर कपूर, करीना कपूर के साथ पोज दिया। 

kapoor family christmas 2020 party
Image Source : INSTAGRAM: THEREALKARISMAKAPOORकरिश्मा ने बहन करीना के साथ शेयर की फोटो

इस बार कपूर परिवार ने साथ मिलकर क्रिसमस ईव पर डिनर किया। इस पार्टी में करीना, सैफ, सोहा, कुणाल खेमू सहित पूरा परिवार नज़र आया।

Christmas 2020 Live: सलमान खान, कंगना रनौत से करीना कपूर तक, इन बॉलीवुड सेलेब्स ने यूं सेलिब्रेट किया त्योहार

गौरतलब है कि करीना कपूर खान दूसरी बार प्रेग्नेंट हैं। करीना ने बॉलीवुड अभिनेता सैफ अली खान से 2012 में शादी की थी। उन्होंने 2016 में अपने बेटे तैमूर को जन्म दिया था। वह फिलहाल गर्भवती हैं। वह अक्सर सोशल मीडिया पर अपने बेबी बंप की तस्वीर शेयर करती रहती हैं।

करीना और सैफ ने 12 अगस्त को घोषणा की थी कि वे अपने दूसरे बच्चे के माता-पिता बनने वाले हैं। अभिनेत्री ने हाल ही में दिल्ली में आमिर खान की आगामी फिल्म 'लाल सिंह चड्ढा' की शूटिंग पूरी की है।

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन