1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. कराची में हुए प्लेन क्रैश से दुखी बॉलीवुड हस्तियां, अनिल कपूर से अनुपम खेर तक ने जताया दुख

कराची में हुए प्लेन क्रैश से दुखी बॉलीवुड हस्तियां, अनिल कपूर से अनुपम खेर तक ने जताया दुख

 Published : May 23, 2020 10:28 am IST,  Updated : May 23, 2020 11:22 am IST

पीआईए का विमान एक रिहाइशी कालोनी पर गिर गया। हादसे में मरने वालों में प्लेन में सवार लोग और इसकी चपेट में आए घरों के लोग शामिल हैं।

karachi plane crash- India TV Hindi
प्लेन क्रैश को लेकर बॉलीवुड हस्तियों ने जताया दुख Image Source : TWITTER/INSTAGRAM

पाकिस्तान के सबसे बड़े शहर व सिंध प्रांत की राजधानी कराची में बीते शुक्रवार को पाकिस्तान इंटरनेशनल एयरलाइंस (पीआईए) का विमान एक रिहाइशी कालोनी पर गिर गया। आग का गोला बनकर घरों पर गिरे विमान ने कई लोगों की जान ले ली है। हादसे में मरने वालों में विमान में सवार लोग और इसकी चपेट में आए घरों के लोग शामिल हैं। इस दुर्घटना पर बॉलीवुड हस्तियों ने सोशल मीडिया के जरिए अपना दुख व्यक्त किया है। 

अनिल कपूर ने लिखा, 'कराची प्लेन क्रेश की खबर से बहुत दुखी हूं। जिन्होंने इस हादसे में अपनी जिंदगी खो दी.. उनके परिवार के प्रति मेरी पूरी सहानुभूति है। घायलों का स्वास्थ्य जल्दी ठीक हो।'

सोनम कपूर ने अपने पिता का पोस्ट शेयर करते हुए अपना दुख व्यक्त किया है।

अनुपम खेर ने ट्वीट किया, 'प्लेन क्रैश की खबर सुनकर बहुत दुखी हूं। ये बहुत दुखदायी है। इस हादसे में मरने वालों के परिवारजनों के प्रति संवेदना व्यक्त करता हूं। इस दुख की घड़ी में भगवान उनका साथ दें।'

दिग्गज एक्ट्रेस शबाना आजमी अम्फान तूफान और कराची प्लेन क्रैश में जान गंवाने वाले लोगों के प्रति संवेदना व्यक्त की है।

एक्ट्रेस निमरत कौर ने भी इस हादसे पर दुख जताया है। उन्होंने लिखा कि वो इस खबर से बहुत दुखी हैं। 

मीडिया रिपोर्ट में बताया गया है कि विमान की चपेट में आने से कई मकान तबाह हो गए हैं। कम से कम चार मकानों के पूरी तरह से ध्वस्त हो जाने की सूचना मिली है। मकानों के बाहर खड़ी कई गाड़ियां भी आग के गोले में बदल गए विमान की चपेट में आने से खाक में मिल गईं।

(आईएएनएस इनपुट के साथ)

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन