1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. ...तो सिद्धार्थ की ऑनलाइन शॉपिंग में हेल्प करते है ये 2 शख्स

...तो सिद्धार्थ की ऑनलाइन शॉपिंग में हेल्प करते है ये 2 शख्स

 Published : Mar 04, 2017 05:51 pm IST,  Updated : Mar 04, 2017 05:51 pm IST

सिद्धार्थ ने कहा, मैं ऑनलाइन खरीदारी करता हूं। यह काफी आसान, काफी सुविधाजनक है और इसमें आपको सही चयन करने के लिये काफी विकल्प भी मिल जाते हैं। करण और आलिया ने मुझे खरीदारी के लिए कुछ ऑनलाइन वेबसाइटों के नाम भी सुझाए हैं।

Sidhart Malhotra- India TV Hindi
Sidhart Malhotra

मुंबई: आज का समय ऑनलाइन का समय है। बस एक क्लिक में आपकी पसंद की हर चीज आपके घर तक आ जाएगी। आम आदमी ही नहीं अभिनेत्री और अभिनेताओं को भी ऑनलाइन शॉपिंग काफी पसंद है। इन्हीं में से एक नाम है अभिनेता सिद्धार्थ मल्होत्रा

ये भी पढ़े

बॉलीवुड अभिनेता सिद्धार्थ मल्होत्रा का कहना है कि उन्हें ऑनलाइन शॉपिंग करना काफी पसंद है और इसमें वह फिल्मकार करण जौहर और अभिनेत्री आलिया भट्ट की मदद लेते हैं।

सिद्धार्थ ने कहा, मैं ऑनलाइन खरीदारी करता हूं। यह काफी आसान, काफी सुविधाजनक है और इसमें आपको सही चयन करने के लिये काफी विकल्प भी मिल जाते हैं। करण और आलिया ने मुझे खरीदारी के लिए कुछ ऑनलाइन वेबसाइटों के नाम भी सुझाए हैं।

अभिनेता कल रात यहां जबांग के साथ खेल ब्रांड न्यू ऐरा के लॉन्च पर पत्रकारों से बात कर रहे थे।

कपूर एंड सन्स के अभिनेता सिद्धार्थ इन दिनों वर्ष 1969 में आयी राजेश खन्ना और नंदा अभिनीत फिल्म इत्तेफाक के रिमेक की शूटिंग में मसरूफ हैं। फिल्म में उनके साथ सोनाक्षी सिन्हा भी नजर आएंगी।

फिल्म का निर्माण रेड चिल्लीज, धर्मा प्रोडक्शन और बीआर फिल्म्स मिलकर कर रहे हैं।

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन