1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. इस दिन होगा ‘ऐ दिल है मुश्किल’ का टीजर रिलीज

इस दिन होगा ‘ऐ दिल है मुश्किल’ का टीजर रिलीज

 Published : Aug 23, 2016 03:12 pm IST,  Updated : Aug 23, 2016 03:12 pm IST

करण जौहर के निर्देशन में बनी फिल्म ‘ऐ दिल है मुश्किल’ इन दिनों खूब चर्चा में छाई हुई है। फिल्म की शूटिंग के दौरान इसकी कई तस्वीरें सोशल मीडिया में वायरल हुई है, जिसने दर्शकों में फिल्म को लेकर उत्सुकता बढ़ा दी है।

dil- India TV Hindi
dil

मुंबई: रणबीर कपूर के अभिनय से सजी और निर्माता-निर्देशक करण जौहर के निर्देशन में बनी फिल्म ‘ऐ दिल है मुश्किल’ इन दिनों खूब चर्चा में छाई हुई है। फिल्म की शूटिंग के दौरान इसकी कई तस्वीरें सोशल मीडिया में वायरल हुई है, जिसने दर्शकों में फिल्म को लेकर उत्सुकता बढ़ा दी है। हाल ही में खबर आई है कि इस टीजर 30 अगस्त को जारी कर दिया जाएगा।

इसे भी पढ़े:-

निर्देशक करण जौहर ने खुद इस बात की घोषणा अपने ट्विटर हैंडल पर की है। उन्होंने लिखा, “फिल्म ‘ऐ दिल है मुश्किल’ का टीजर 30 अगस्त को जारी होगा, मेरे निर्देशन में बनी छठी फिल्म।" फिल्म में रणबीर कपूर के अलावा अनुष्का शर्मा, ऐश्वर्या राय बच्चन और फवाद खान भी मुख्य किरदार निभाते हुए नजर आएंगे। फिल्म इसी साल 28 अक्तूबर को सिनेमाघरों में रिलीज हो रही है।

सभी को इस फिल्म से काफी उम्मीदें हैं। खासकर रणबीर कपूर की बात करें तो उनकी पिछले दिनों आई फिल्में काफी निराशाजनक साबित रही है। अब उन्हें इस फिल्म से बहुत उम्मीदें है। फिल्म के गीत को लेकर भी पिछले दिनों काफी चर्चा बनी हुई थी। इस फिल्म के लिए प्रीतम ने संगीत दिया है। इसके संगीत को लेकर पिछले दिनों बॉलीवुड के किंग शाहरुख खान ने भी तारीफें की थीं।

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन