1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. करण जौहर के अगले प्रोजेक्ट पर सुशांत-जैकलिन ने किया काम शुरु

करण जौहर के अगले प्रोजेक्ट पर सुशांत-जैकलिन ने किया काम शुरु

 Published : Mar 01, 2017 06:02 pm IST,  Updated : Mar 01, 2017 06:02 pm IST

करण जौहर ने हाल ही में अपने अगले प्रोजेक्ट को लेकर घोषणा कर दी है। करण की आगामी फिल्म 'ड्राइव' कुछ से चर्चा का विषय बनी हुई है। उनकी इस फिल्म में अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत और अभिनेत्री जैकलिन फर्नाडीज मुख्य किरदार निभाते हुए नजर आएंगे।

karan- India TV Hindi
karan

मुंबई: बॉलीवुड फिल्मकार करण जौहर ने हाल ही में अपने अगले प्रोजेक्ट को लेकर घोषणा कर दी है। करण की आगामी फिल्म 'ड्राइव' कुछ से चर्चा का विषय बनी हुई है। उनकी इस फिल्म में अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत और अभिनेत्री जैकलिन फर्नाडीज मुख्य किरदार निभाते हुए नजर आएंगे। करण फिल्म को प्रोड्यूसर करने वाले हैं वहीं तरुण मनसुखानी इस फिल्म को निर्देशन करेंगे। फिल्म निर्माता करण जौहर ने बुधवार दोपहर ट्विटर पर इसकी घोषणा की। उन्होंने दोनों कलाकारों की तस्वीर साझा की, जिसमें दोनों की पीठ कैमरे की ओर है और सुशांत क्लैपबोर्ड पकड़े हैं, जिस पर फिल्म का नाम लिखा है।

करण ने तस्वीर के कैप्शन में लिखा, "तरुण मनसुखानी निर्देशित 'ड्राइव'.. सुशांत सिंह राजपूत और जैकलिन फर्नाडीस अभिनीत फिल्म की शूटिंग आज (बुधवार) से शुरू।" फिल्म का निर्माण हीरू जौहर और करण जौहर संयुक्त रूप से कर रहे हैं।

मनसुखानी ने इस फिल्म से 7 साल के बाद एक बार फिर निर्देशन क्षेत्र में वापसी कर रहे हैं। तरुण मनसुखानी ने 2008 में आई फिल्म 'दोस्ताना' से बॉलीवुड में बतौर निर्देशक अपने करियर की शुरुआत की थी, जिसमें अभिषेक बच्चन, जॉन अब्राहम और प्रियंका चोपड़ा थे। सुशांत और जैकलिन पहली बार इस फिल्म में साथ काम करते हुए नजर आएंगे।

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन