1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. कोरोना संक्रमण की दूसरी लहर में आगे आए करण जौहर, इस तरह करेंगे लोगों की मदद

कोरोना संक्रमण की दूसरी लहर में आगे आए करण जौहर, इस तरह करेंगे लोगों की मदद

 Published : May 07, 2021 06:30 pm IST,  Updated : May 07, 2021 06:30 pm IST

कोविड -19 का कहर पूरे देश के ऊपर दुख बन के बरस रहा है। इन दिनों कई सितारे हैं जो लोगों की मदद के लिए आगे आ रहे हैं।  करण जौहर को अब इस लिस्ट में शामिल हो गए हैं।

Karan Johar- India TV Hindi
कोरोना संक्रमण की दूसरी लहर में आगे आए करण जौहर Image Source : INSTAGRAM/KARAN JOHAR

कोविड -19 का कहर पूरे देश के ऊपर दुख बन के बरस रहा है। इन दिनों कई सितारे हैं जो लोगों की मदद के लिए आगे आ रहे हैं। इस लिस्ट में जो सबसे पहला नाम हो आता है वह नाम सोनू सूद का है, जो सबसे ज्यादा लोगों की मदद कर रहे हैं। करण जौहर को अब इस लिस्ट में शामिल हो गए हैं। दरअसल, नेपोटिज्म के कारण करण जौहर लंबे समय से विवादों में रहे हैं। हाल ही में, जब करण जौहर के धर्मा प्रोडक्शंस ने दोस्ताना 2 से कार्तिक आर्यन को हटाया, तो उन्होंने और अधिक सुर्खियां बटोरीं। इन सभी विवादों के बीच करण जौहर लोगों की मदद के लिए आगे आए हैं।

धर्मा प्रोडक्शंस के सोशल मीडिया पेज का उपयोग अब कोविड 19 संबंधित वैक्सीनेशन प्रक्रिया और मानसिक स्वास्थ्य पर जानकारी के लिए किया जाएगा। कहा जा रहा है कि धर्मा प्रोडक्शंस ने अपने सोशल प्लेटफॉर्म का विस्तार करने के लिए एक कदम उठाया है, ताकि लोगों संसाधनों और जरूरी जानकारी का लाभ उठाएं। 

बता दें कि कि सोनू सूद ने लोगों के मदद के लिए ऑक्सीजन सिलेंडर दान किया है। उन्होंने इस साल भी कोरोना की दूसरी लहर में भी वह  लोगों की मदद कर रहे हैं। कोरोना काल में ऑक्सीजन की भारी किल्लत के दौरान सोनू सूद ने मरीजों को ऑक्सीजन मुहैया कराने का कदम उठाया है। जिसकी शुरुआत उन्होंने कर दी है।

सोशल मीडिया पर सोनू सूद ने ऑक्सीजन की खेप पहुंचाने वाले ट्रक की वीडियो को फैंस के बीच साझा किया है। उन्होंने लिखा, ''आपके लिए मेरी ओर से ऑक्सीजन, भारत मजबूत बना रहे।'' 

जॉन अब्राहम, सलमान खान, सोनम कपूर, भूमि पेडनेकर, और अन्य सितारों ने भी सोशल मीडिया के जरिए लोगों की मदद के लिए हाथ बढ़ाया है।

 

यहां पढ़ें

शिल्पा शेट्टी के पति, बेटा-बेटी, सास-ससुर और स्टाफ को हुआ कोरोना

'तमस' सीरियल के लिए नेशनल अवॉर्ड जीतने वाले संगीतकार वनराज भाटिया ने दुनिया को कहा अलविदा

फिल्म इंडस्ट्री के कर्मचारियों को 5 हजार रुपये और राशन देंगे आदित्य चोपड़ा, ऐसे करें आवेदन

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन