आजकल हर कोई सोशल मीडिया ट्रोलिंग का शिकार हो रहा है। सिलेब्रिटीज को उनकी तस्वीरों और पोस्ट पर ट्रोल होना पड़ता है। हालांकि करण जौहर का कहना है कि आलोचना आपको मजबूत बनाती है। उन्होंने कहा कि वह सोशल मीडिया पर उनके बारे में लिखी हुई सारी बातें पढ़ते हैं और कहते हैं कि उन्हें प्रशंसा और आलोचना से मजबूती मिलती है। करण ने कहा, "आपकी प्रशंसा, आलोचना कहीं ना कहीं आपको मजबूत बनाती है। मैं अपनी बहुत आलोचना सुनता हूं और कभी-कभी जागते ही गालियां और घटिया बातें पढ़ता हूं जो वे मेरे बारे में लिखते हैं लेकिन उनमें से कुछ चीजें वास्तव में सच होती हैं।"
Related Stories
उन्होंने कहा, "जब वे आपकी आलोचना करते हैं, तो वे ऐसी जानकारी के आधार पर कहते हैं जो आपके पास जरूर होनी चाहिए। तो, अच्छी और बुरी तथा कभी-कभी बुरे से मुह मोड़ना भी जरूरी है।"
फिल्मकार ने सोशल मीडिया से निपटने का अपना तरीका अपने कार्यक्रम 'कॉफी विद करण' के सीजन 6 के दौरान अभिनेता शाहिद कपूर और उनके भाई ईशान खट्टर से बात करने के दौरान बताया।
सोशल मीडिया पर नकारात्मकता से निपटने के सवाल पर उन्होंने कहा, "मैं वास्तव में इसे दवाब के तौर पर नहीं लेता हूं, मैं इसके साथ शांत रहता हूं। मैं इसे इतनी ही महत्ता देता हूं जितनी जरूरी है।"
लेकिन शाहिद ने कहा कि वे भद्दे कमेंट्स पर ध्यान नहीं देते हैं क्योंकि इसमें सिर्फ अपना सर लड़ाना ही है।
कार्यक्रम रविवार को स्टार वर्ल्ड पर प्रसारित होगा।
(IANS इनपुट के साथ)
Also Read:
#MeToo: राजकुमार हिरानी पर 'संजू' की टीम मेम्बर ने लगाया यौन शोषण का आरोप, फिल्ममेकर ने किया खंडन
लिप सर्जरी के बाद सारा खान की बिगड़ी सूरत तो फैंस ने कर डाले भद्दे-भद्दे कमेंट्स