1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. #MeToo: राजकुमार हिरानी पर 'संजू' की टीम मेम्बर ने लगाया यौन शोषण का आरोप, फिल्ममेकर ने किया खंडन

#MeToo: राजकुमार हिरानी पर 'संजू' की टीम मेम्बर ने लगाया यौन शोषण का आरोप, फिल्ममेकर ने किया खंडन

 Published : Jan 13, 2019 04:46 pm IST,  Updated : Jan 13, 2019 04:52 pm IST

फिल्ममेकर राजकुमार हिरानी पर 'संजू' फिल्म की एक महिला सदस्य ने यौन शोषण का आरोप लगाया है। हालांकि राजकुमार हिरानी ने इन आरोपों का खंडन किया है।

Rajkumar Hirani - India TV Hindi
Rajkumar Hirani

फिल्ममेकर राजकुमार हिरानी पर 'संजू' फिल्म की एक महिला सदस्य ने यौन शोषण का आरोप लगाया है। हालांकि राजकुमार हिरानी ने इन आरोपों का खंडन किया है।

एक पब्लिकेशन की रिपोर्ट के मुताबिक, महिला का कहना है कि 'संजू' की मेकिंग के दौरान राजकुमार हिरानी ने कई बार उनका उत्पीड़न किया। यह उत्पीड़न कथित तौर पर मार्च से सितंबर 2018 के बीच हुआ।

3 नवंबर, 2018 को महिला ने विधु विनोद चोपड़ा, उनकी पत्नी अनुपमा चोपड़ा, (जो विनोद चोपड़ा फिल्म्स प्राइवेट लिमिटेड की डायरेक्टर भी हैं), स्क्रिप्टराइटर अभिजात जोशी और शैली चोपड़ा धर (विधु की बहन और एक लड़की को देखा तो ऐसा लगा की डायरेक्टर) को ई-मेल के जरिए अपने साथ हुए हादसे को बताया था।

हिरानी ने कथित तौर पर 9 अप्रैल, 2018 को महिला को कुछ कमेंट किया था और उसके बाद ऑफिस टाइम में उसका यौन शोषण किया था। महिला ने अपने साथ हुए कथित हादसे के बारे में ई-मेल में लिखा है- ''मुझे याद है मैंने यह शब्द कहे थे- सर, यह गलत है... इस पावर स्ट्रक्चर के कारण- आप बड़े आदमी हैं और मैं छोटी सी असिस्टेंट- मैं कभी भी खुद को आपके सामने अभिव्यक्त नहीं कर पाऊंगी।''

महिला ने लिखा है कि इस घटना से पहले वह हिरानी को अपने पापा की तरह मानती थीं। ''उस रात और उसके आगे के 6 महीने मेरा दिमाग, शरीर और दिल पूरी तरह टूट गया।''

हिरानी ने अपने वकील आनंद देसाई के माध्यम से इन आरोपों को खारिज किया है। ''मेरे क्लाइंट का कहना है कि उनके खिलाफ लगाए गए आरोप गलत, हानिकारक, अपमानपूर्ण है।''

महिला ने पब्लिकेशन से कहा कि वह हिरानी के बर्ताव से पूरी तरह हिल गई थीं। वह जॉब नहीं छोड़ सकती थीं क्योंकि उनके पापा बीमार थे। उन्हें इस बात का भी डर था कि फिल्ममेकर इंडस्ट्री में उनका नाम खराब कर देंगे।

महिला ने कहा- ''मेरे पास उनके साथ विनम्र रहने के अलावा कोई विकल्प नहीं था। वह असहनीय था, लेकिन मैं अपनी नौकरी की डर से इसे सहती रही।''

''मुझे डर था कि अगर मैंने काम बीच में छोड़ दिया तो वह इंडस्ट्री में मुझे बदनाम कर देंगे और मुझे कहीं और काम नहीं मिलेगा।''

Also Read:

Uri: The Surgical Strike Box Office Collection Day 2: दूसरे दिन विक्की कौशल की फिल्म ने पकड़ी रफ्तार, जानें कमाई

Simmba Box Office Collection Day 16: रणवीर सिंह की फिल्म ने वर्ल्डवाइड कमाए 350 करोड़ रूपये

लिप सर्जरी के बाद सारा खान की बिगड़ी सूरत तो फैंस ने कर डाले भद्दे-भद्दे कमेंट्स

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन