1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. 'डियर कॉमरेड' की रीमेक में जान्हवी और ईशान नजर आएंगे या नहीं, करण जौहर ने दिया ये बयान

'डियर कॉमरेड' की रीमेक में जान्हवी और ईशान नजर आएंगे या नहीं, करण जौहर ने दिया ये बयान

 Written By: India TV Lifestyle Desk
 Published : Jul 26, 2019 11:42 pm IST,  Updated : Jul 26, 2019 11:42 pm IST

करण ने 24 जुलाई को इस बात की घोषणा की थी कि अभिनेता विजय देवरकोंडा की आगामी तेलुगू फिल्म 'डियर कॉमरेड' की हिंदी रीमेक को वह बनाने जा रहे हैं।

डियर कॉमरेड- India TV Hindi
डियर कॉमरेड

मुंबई: फिल्मकार करण जौहर ने स्पष्ट कर दिया है कि तेलुगू फिल्म 'डियर कॉमरेड' की हिंदी रीमेक के लिए न तो किसी भी मुख्य कलाकार पर विचार किया गया है और न ही इस बारे में किसी से कोई बात की गई है। सूर्खियों के मुताबिक, करण इस फिल्म में मुख्य कलाकार के तौर पर अभिनेता ईशान खट्टर और अभिनेत्री जाह्न्वी कपूर को लेने वाले हैं।

करण ने गुरुवार शाम को ट्वीट करते हुए कहा, "26 जुलाई को रिलीज हो रही 'डियर कॉमरेड' की टीम को अपार सफलता के लिए बहुत-बहुत शुभकामनाएं! इसके साथ ही एक स्पष्टीकरण भी। अभी तक फिल्म के लिए किसी भी लीड एक्टर्स पर न ही विचार किया गया है और न ही किसी से कोई बात की गई है।"

Aap Ki Adalat: कहां से आया 'कुली नंबर वन' का किरदार, गोविंदा ने दिया ये जवाब

करण ने इस बात पर जोर दिया कि इस फिल्म को बनाने की योजना पर अभी काम चल रहा है। करण ने 24 जुलाई को इस बात की घोषणा की थी कि अभिनेता विजय देवरकोंडा की आगामी तेलुगू फिल्म 'डियर कॉमरेड' की हिंदी रीमेक को वह बनाने जा रहे हैं।

करण अपने बैनर धरमा प्रोडक्शन्स के तहत इस प्रोजेक्ट का निर्माण करने के लिए काफी उत्साहित हैं।

Judgementall Hai Kya Movie Review: कंगना रनौत और राजकुमार राव का उम्दा एक्टिंग के साथ बिंदास पागलपन, दिल जीतने में हुई सफल

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन