1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. करण जौहर का खुलासा-बताया अपनी फिल्मों की स्क्रीनिंग में वो जया बच्चन को क्यों नहीं बुलाना चाहते!

करण जौहर का खुलासा-बताया अपनी फिल्मों की स्क्रीनिंग में वो जया बच्चन को क्यों नहीं बुलाना चाहते!

 Published : Nov 21, 2017 07:14 pm IST,  Updated : Nov 21, 2017 07:14 pm IST

बॉलीवुड के निर्देशक-निर्माता करण जौहर का कहना है कि उन्हें अपनी फिल्मों की स्क्रीनिंग में दिग्गज अभिनेत्री जया बच्चन को आमंत्रित करने पर डर लगता है।

karan johar jaya bachchan- India TV Hindi
karan johar jaya bachchan

मुंबई: बॉलीवुड के निर्देशक-निर्माता करण जौहर का कहना है कि उन्हें अपनी फिल्मों की स्क्रीनिंग में दिग्गज अभिनेत्री जया बच्चन को आमंत्रित करने पर डर लगता है। करण का कहना है कि जया बच्चन उन लोगों में से हैं, जो कभी भी झूठ नहीं बोलती और उनकी इस वाकपटुता से निर्देशक घबराते हैं।

'सावन' के ऑडियो शो-टेक-2 विध अनुपमा एंड राजीव में शामिल हुए करण ने अपने करियर के बारे में कई बातें साझा की। उन्होंने अपने जीवन में आए उतार-चढ़ाव के बारे में भी कई चीजें साझा की। करण ने कहा, "फिल्म जगत में कुछ लोग ऐसे हैं, जो कभी झूठ नहीं बोलते। एक उदाहरण के लिए जया बच्चन को देख लीजिए। उन्हें फिल्म की स्क्रीनिंग पर बुलाना खतरनाक होता है, क्योंकि वह अपनी प्रतिक्रिया सीधे तरीके से सच बोलकर देती हैं।"

निर्देशक ने कहा, "अगर आप उन्हें (जया बच्चन) को अपनी फिल्म की स्क्रीनिंग के लिए बुला रहे हैं, तो उनकी प्रतिक्रिया को सुनने के लिए भी आपको तैयार रहना चाहिए। वह मुझे कहती हैं कि करण मैं तुम्हारी फिल्म स्क्रीनिंग पर नहीं आऊंगी, क्योंकि मैं तुमसे झूठ नहीं बोल सकती। अगर मुझे तुम्हारी फिल्म पसंद नहीं आई, तो मैं कह दूंगी और यह तुम्हें निराश कर देगा।"

करण ने कहा कि फिल्म जगत में कुछ लोग हैं, जो कभी झूठ नहीं बोल सकते, लेकिन बाकी के लोग दिल खोलकर झूठ बोलते हैं।

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन