1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. अपने जुड़वा बच्चों को इस तरह बड़ा करना चाहते हैं पापा करण जौहर

अपने जुड़वा बच्चों को इस तरह बड़ा करना चाहते हैं पापा करण जौहर

 Published : Mar 30, 2017 01:35 pm IST,  Updated : Mar 30, 2017 01:35 pm IST

करण जौहर हाल ही में दो जुड़वा बच्चों के पिता बने हैं। उनकी इस खुशी के लिए सिनेमाजगत की सभी हस्तियों ने उन्हें खूब शुभकामनाएं दीं। सेरोगेसी के जरिए सिंगर पेरेंट बनने वाले करण अपने दोनों बच्चों रूही और यश के लिए चाहते हैं कि वे...

karan johar- India TV Hindi
karan johar

मुंबई: बॉलीवुड फिल्मकार करण जौहर हाल ही में दो जुड़वा बच्चों के पिता बने हैं। उनकी इस खुशी के लिए सिनेमाजगत की सभी हस्तियों ने उन्हें खूब शुभकामनाएं दीं। सेरोगेसी के जरिए सिंगर पेरेंट बनने वाले करण अपने दोनों बच्चों रूही और यश के लिए चाहते हैं कि वे हिंदी फिल्म संगीत सुनें, जिसे सुनकर वह खुद बड़े हुए थे। करण ने उस्ताद अमजद अली खान की किताब 'मास्टर ऑन मास्टर्स' के अनावरण के मौके पर कहा, "मैं हिंदी फिल्म संगीत सुनते हुए बड़ा हुआ हूं, मैंने लता मंगेशकर, किशोर कुमार, मोहम्मद रफी, आशा भोंसले सहित विभिन्न लोगों के संगीत को सुना। मैं चाहता हूं कि मेरे बच्चों के कमरे में हमेशा मेरा पसंदीदा संगीत बजता रहे, ताकि मेरे बच्चों उसे सुनें।"

करण जौहर ने कहा कि उन्हें अपनी मां हीरू जौहर से प्रतिष्ठित पाश्र्व गायकों और दिवंगत रॉक गायक एल्विस प्रेस्ली को सुनने की आदत पड़ी है। उन्होंने कहा, "मुझे ऐसा लगता है कि मेरी मां ने मेरे पिता से इसलिए शादी की क्योंकि उन्होंने मेरी मां को एल्विस प्रेस्ली के शो पर ले जाने का वादा किया था, जो उन्होंने हनीमून के दौरान पूरा किया।"

करण बुधवार को अपने दो जुड़वां बच्चों यश और रूही को घर ले आए। दरअसल बच्चों की देखभाल के लिए उन्हें जन्म के बाद से अब तक हॉस्पिटल में ही रखा गया था। बच्चों को घर ले जाते हुए करण की कुछ तस्वीरें भी सोशल मीडिया पर वायरल हुई थीं।

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन