1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. रियलिटी शो में भावुक हुईं आशा भोसलें, कंटेस्टेंट को दिए 25-25 हजार रुपए

रियलिटी शो में भावुक हुईं आशा भोसलें, कंटेस्टेंट को दिए 25-25 हजार रुपए

 Published : Mar 30, 2017 01:06 pm IST,  Updated : Mar 30, 2017 01:06 pm IST

'अमूल सा रे गा मा पा लिटिल चैंप्स सीजन-6' में जल्द ही लोकप्रिय सिंगर आशा भोसले नजर आने वाली हैं। शो में वह स्पेशल गेस्ट के तौर पर दिखाई देंगी। हाल ही में आई खबर के अनुसार उन्होंने शो दो प्रतियोगियों जसू खान और अदनान हुसैन की आर्थिक मदद की।

asha bhosle- India TV Hindi
asha bhosle

मुंबई: जीटीवी पर प्रसारित होने वाले सिंगिंग रियलिटी शो 'अमूल सा रे गा मा पा लिटिल चैंप्स सीजन-6' में जल्द ही लोकप्रिय सिंगर आशा भोसले नजर आने वाली हैं। शो में वह स्पेशल गेस्ट के तौर पर दिखाई देंगी। हाल ही में आई खबर के अनुसार उन्होंने शो दो प्रतियोगियों जसू खान और अदनान हुसैन की आर्थिक मदद की। आशा इन दोनों की कहानी सुनने के बाद इतनी भावुक हो गई कि उन्होंने दोनों को 25-25 रुपए ईनाम में दे दिए।

जसू के पिता को शराब पीने की लत है और महज 13 साल की ही उम्र में ही उसे परिवार की जिम्मेदारी अपने कंधों पर उठानी पड़ी। जसू ने शादी और पार्टियों में गाने गाकर अपने घर का गुजारा किया और घर के बिल चुकाए। दूसरी तरफ अदनान का परिवार काफी मेहनत करता है ताकि वह अच्छे से गाना सीख सके।

आशा भोसले ने कहा, "बचपन बहुत ही महत्वपूर्ण होता है और आने वाले सालों की नींव तैयार करता है। हर किसी को यह मौका मिलना चाहिए कि वह अपना बचपन बिना किसी चिंता की जीएं क्योंकि बचपन के यह अनमोल पल कभी लौटकर नहीं आते।"

इसके बाद उन्होंने कहा, "इन बच्चों की यात्रा को बढ़ावा मिले इसलिए मैं इन दोनों बच्चों को 25-25 हजार रुपए देना चाहती हूं।" यह एपिसोड इस सप्ताह टेलीविजन चैनल जी टीवी पर शनिवार रात को प्रसारित होगा। शो में सिंगर जावेद अली, नेहा कक्कड़ और हिमेशा रेशमिया बतौर जज नजर आ रहे हैं।

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन