1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. लॉकडाउन में करीना-करिश्मा के बच्चों ने वीडियो कॉल पर की बात, एक्ट्रेसेज ने शेयर की तस्वीर

लॉकडाउन में करीना-करिश्मा के बच्चों ने वीडियो कॉल पर की बात, एक्ट्रेसेज ने शेयर की तस्वीर

 Published : May 23, 2020 10:07 pm IST,  Updated : May 23, 2020 10:10 pm IST

करिश्मा कपूर और करीना कपूर ने अपने बेटों की तस्वीर सोशल मीडिया पर पोस्ट की है, जिसमें वे वीडियो कॉल पर बात करते दिख रहे हैं।

लॉकडाउन, करीना-करिश्मा- India TV Hindi
करीना-करिश्मा के बच्चों ने वीडियो कॉल पर की बात Image Source : INSTAGRAM/KAREENAKAPOORKHAN

मुंबई: बी-टाउन की बहनें करिश्मा और करीना कपूर ने शनिवार को अपने बेटों की एक तस्वीर साझा की, जिसमें लॉकडाउन में स्टार किड की झलक देखी जा सकती है। तस्वीर में करीना के बेटे तैमूर को करिश्मा के बेटे कियान को देखता हुआ देखा जा सकता है। यह तस्वीर वीडियो कॉल की स्क्रीनशॉट है।

तस्वीर के कैप्शन में करिश्मा ने लिखा, "लॉकडाउन में भाई..टिम कियान को उसके ताइक्वांडो क्लास में देखता हुआ, नया सहज! हैशटैग प्योर लव।"

करिश्मा की तस्वीर को साझा करते हुए करीना ने लिखा, "मेरी जिंदगी के प्यार।"

हाल ही में करीना  ने करिश्मा के बनाए चॉकलेट केक का आनंद लिया। करीना ने इंस्टाग्राम पर पोस्ट करते हए लिखा-, "दुनिया में सबसे अच्छी बहन द्वारा बनाई गई दुनिया के सबसे अच्छे चॉकलेट केक का स्वाद लेते हुए। और हां वह मिस्टर खान ही हैं, जो बैकग्राउंड में चिढ़ा हुआ चेहरा बना कर बैठे हैं।"

हाल ही में करीना के पोस्ट पर प्रतिक्रिया देते हुए करिश्मा ने कमेंट किया, "हां! लॉकडाउन का अच्छा उपयोग हुआ है और मैं अपने परिवार और दोस्तों के लिए बेकिंग कर सकती हूं। वैकल्पिक पेशा।"

लॉकडाउन में करीना कपूर खान को आ रही है दोस्तों की याद, शेयर की विदेश में बिताए पलों की फोटोज

वर्कफ्रंट की बात करें तो करीना कपूर 'लाल सिंह चड्ढा' में आमिर खान के साथ दिखाई देंगी। इसके अलावा वो करण जौहर की फिल्म 'तख्त' में भी नज़र आएंगी, जिसमें आलिया भट्ट, रणवीर सिंह, जाह्नवी कपूर, अनिल कपूर, विक्की कौशल और भूमि पेडनेकर भी हैं।

इनपुट- आईएएनएस

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन