1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. करीना कपूर और कार्तिक आर्यन ने मनीष मल्होत्रा के लिए साथ में किया रैंप वॉक

करीना कपूर और कार्तिक आर्यन ने मनीष मल्होत्रा के लिए साथ में किया रैंप वॉक

 Published : Feb 02, 2020 08:26 am IST,  Updated : Feb 02, 2020 10:44 am IST

करीना कपूर और कार्तिक आर्यन एकसाथ रैंप पर नजर आए।

करीना कपूर और कार्तिक...- India TV Hindi
करीना कपूर और कार्तिक आर्यन

मुंबई: करीना कपूर खान हमेशा से ही फैशन फॉलो करने वालों के लिए प्रेरणा रही हैं। जब भी स्टाइलिश एक्ट्रेस की बात आती है तो करीना कपूर टॉप पर रहती हैं। हाल ही में करीना कपूर ने मनीष मल्होत्रा के लिए रैंप वॉक किया। खास बात यहह थी कि उनके साथ रैंप पर कोई और नहीं बल्कि कार्तिक आर्यन नजर आए।

करीना कपूर खान और कार्तिक आर्यन साथ में काफी अच्छे लग रहे थे। इस दौरान करीना कपूर पहले से बिल्कुल अलग अवतार में दिखीं। करीना सिल्वर कलर के लहंगे चोली में नजर आईं। इस दौरान करीना कपूर छोटे बालों में नजर आईं। वहीं कार्तिक आर्यन कुर्ता पायजामा और स्नीकर्स में नजर आए।

कार्तिक आर्यन ने ट्विटर पर करीना कपूर संग रैंप वॉक की तस्वीर शेयर की और लिखा- जब वीर मेट गीत।

मनीष मल्होत्रा का ये रैंप शो हैदराबाद में हुआ। इस दौरान करीना और कार्तिक ने मनीष मल्होत्रा के समर कलेक्शन लॉन्च किया।

'कबीर सिंह' से 'थप्पड़' की तुलना करने वालों को तापसी पन्नू ने दिया जवाब

वर्क फ्रंट की बात करे तो करीना कपूर खान हाल ही में अक्षय कुमार के साथ फिल्म 'गुड न्यूज' में नजर आई थीं। अब करीना कपूर खान, करण जौहर की फिल्म 'तख्त' में नजर आने वाली हैं। कल ही इस फिल्म का टीजर आया है। इस फिल्म में करीना कपूर के अलावा रणवीर सिंह, विक्की कौशल, भूमि पेडनेकर, जान्हवी कपूर और अनिल कपूर नजर आने वाले हैं।

करण जौहर की फिल्म 'तख्त' का पहला टीजर आया सामने

बॉलीवुड से जुड़ी अन्य खबरों के लिए यहां क्लिक करें

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन