1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. करीना कपूर व सैफ अली खान रोमांटिक कपल की तरह गुजार रहे वक्त

करीना कपूर व सैफ अली खान रोमांटिक कपल की तरह गुजार रहे वक्त

 Published : Apr 24, 2020 11:14 pm IST,  Updated : Apr 24, 2020 11:19 pm IST

करीना कपूर और सैफ अली खान लॉकडाउन में बेटे तैमूर के साथ समय बिता रहे हैं। करीना ने सैफ के साथ एक फोटो शेयर की है।

kareena kapoor and saif ali khan- India TV Hindi
करीना कपूर और सैफ अली खान Image Source : INSTAGRAM

अभिनेत्री करीना कपूर लॉकडाउन में भी रोमांटिक दंपति की तरह सैफ के साथ समय बिता रही हैं। करीना ने कुछ तस्वीरें साझा की हैं, जिसमें वह पति सैफ के साथ घास पर लेटी हुए दिखाई दे रही हैं। सैफ और करीना गार्डन में लेटे हुए एंजॉय करते दिख रहे हैं। वहीं दूसरी तरफ करीना बैक पोज भी दे रही हैं।

करीना कपूर अपने मजेदार कैप्शन से भी लगातार लोगों को इंप्रेस कर रही हैं। इस तस्वीर के कैप्शन में उन्होंने लिखा, "सोते हुए प्यार में पड़ जाओ।"

हालांकि उन्होंने कैप्शन से 'प्यार में' शब्द को काटकर इसका मतलब बदलते हुए 'सो जाओ' दिखाया है।

करीना कपूर खान आजकल सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रह रही हैं। उन्होंने हाल ही में अपनी फिल्म अंग्रेजी मीडियम से तस्वीर शेयर की थी। इस तस्वीर में करीना काले रंग की प्रिंटेड लेयर्ड नेकलाइन पहने हुए नजर आ रही हैं। कमर के चारों ओर एक बेल्ट बांधे हुए हैं। तस्वीर से ज्यादा, उनके कैप्शन से फैंस खुश हैं। उन्होंने फोटो शेयर करते हुए लिखा था- वेडनेसडे..व्हाटएवर।

(इनपुट-आईएएनएस)

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन