1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. लहंगा नहीं बल्कि, पगड़ी और शेरवानी पहने थिरकतीं दिखी करीना, सोनम, स्वरा और शिखा

लहंगा नहीं बल्कि, पगड़ी और शेरवानी पहने थिरकतीं दिखी करीना, सोनम, स्वरा और शिखा

 Published : Oct 25, 2017 02:56 pm IST,  Updated : Oct 25, 2017 02:56 pm IST

सोनम कपूर के अभिनय से सजी आगामी फिल्म 'वीरे दी वेडिंग' को लेकर लंबे वक्त से चर्चा बनी हुई है। अक्सर फिल्म के बारे में कुछ नया सुनने को मिल जाता है। अब इसका पहला पोस्टर भी सामने आ चुका है। फिल्म में सोनम के अलावा करीना कपूर खान, स्वरा भास्कर और शिखा..

veere di wedding- India TV Hindi
veere di wedding

मुंबई: बॉलीवुड अभिनेत्री सोनम कपूर के अभिनय से सजी आगामी फिल्म 'वीरे दी वेडिंग' को लेकर लंबे वक्त से चर्चा बनी हुई है। अक्सर फिल्म के बारे में कुछ नया सुनने को मिल जाता है। अब इसका पहला पोस्टर भी सामने आ चुका है। फिल्म में सोनम के अलावा करीना कपूर खान, स्वरा भास्कर और शिखा तल्सानिया भी मुख्य किरदार अदा करती हुई दिखाई देने वाली हैं। इस पोस्टर में भी ये चारों अदाकाराएं काफी ग्लैमरस लुक में नजर आ रही हैं। चारों अभिनेत्रियां इस पोस्टर में पगड़ी के साथ शेरवानी पहने दिखाई दे रही हैं। सोनम ने बुधवार को ट्विटर पर एक पोस्टर के साथ लिखा, "सड्डे 'वीरे दी वेडिंग' तय। आना जरूर। 'वीरे दी वेडिंग' के लिए तैयार हो जाओ। 18 मई, 2018।"

शशांक घोष के निर्देशन में बनी फिल्म 'वीरे दी वेडिंग' बालाजी मोशन पिक्चर्स द्वारा प्रस्तुत है। एकता कपूर ने ट्वीट किया, "खुशी के साथ, आप हमारे 'वीरे दी वेडिंग' के लिए आमंत्रित हैं। 'वीरे दी वेडिंग' के लिए तैयार हो जाएं। दिनांक 18 मई।" यह एक रोमांटिक कॉमेडी फिल्म है, जो सोनम की बहन रिया कपूर, एकता और निखिल द्विवेदी द्वारा सह-निर्मित है।

बता दें कि यह फिल्म करीना के कारण भी चर्चा में बनी हुई है। दरअसल बेटे तैमूर के जन्म के बाद यह उनकी पहली फिल्म है, इस फिल्म से वह एक बार फिर पर्दे पर अभिनय करती हुई दिखाई देने वाली हैं। वहीं दूसरी ओर इस फिल्म में पहली बार ऐसा होने जा रहा है जब करीना और सोनम को एक साथ पर्दे पर देखा जाने वाला है।

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन