1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. करीना कपूर खान ने सास से पूछा बेटी और बहू में अंतर, शर्मिला टैगोर ने दिया दिल जीतने वाला जवाब

करीना कपूर खान ने सास से पूछा बेटी और बहू में अंतर, शर्मिला टैगोर ने दिया दिल जीतने वाला जवाब

 Published : Dec 12, 2019 07:53 pm IST,  Updated : Dec 12, 2019 07:53 pm IST

करीना कपूर खान के रेडियो शो में उनकी सास शर्मिला टैगोर आईं। जहां करीना ने उनसे बहू और बेटी के बीच का अंतर पूछा।

kareena kapoor khan and sharmila tagore- India TV Hindi
करीना कपूर खान और शर्मिला टैगौर

करीना कपूर का रेडियो शो 'वॉट वूमेन वॉन्ट' का दूसरा सीजन शुरू हो गया है। करीना के शो के पहले एपिसोड में उनकी सास शर्मिला टैगोर आईं। इस एपिसोड ने दोनों ने खूब सारी बातें की। साथ ही करीना ने अपनी सास से बेटी और बहू के बीच में अंतर पूछा। जिसका शर्मिला टैगोर ने दिल जीतने वाला जवाब दिया।

शर्मिला टैगोर ने कहा- बेटी के साथ आप बड़े होते हो, सही? आपको पता होता है वह किस चीज से गुस्सा आता है और उससे कैसे डील कर सकते हैं। आप अपनी बहू से तब मिलते हैं जब वह एडल्ट होती हैं और आपको नहीं पता होता है उसका स्वभाव कैसा है, तो आपको उसके साथ घुलने मिलने में समय लगता है। आपकी बहू आपके घर आती है तो आपकी जिम्मेदारी होती है कि आप उसे सहज महसूस कराएं।

शर्मिला टैगोर ने आगे कहा- लड़के के घरवालों की यह जिम्मेदारी बनती हैं कि वह अपनी बहू को सहज महसूस कराएं और उनके रिश्तों के बीच में ज्यादा ना आएं। अगर मैं कहूं मेरे बेटे को यह डिश पसंद है तो ये शो ऑफ की चीजें बंद कर देनी चाहिए। आपको दोनों के रिश्ते को बेहतर होने का मौका देना चाहिए।

करीना कपूर के शो के आगे आवे वाले एपिसोड्स में सैफ अली खान आने वाले हैं। जहां दोनों खूब सारी बातें और मस्ती करते नजर आएंगे।

शर्मिला टैगोर ने हाल ही में अपना 75वां जन्मदिन मनाया है। पूरा परिवार बर्थ डे सेलिब्रेट करने के लिए राजस्थान गया था। बर्थ डे सेलिब्रेशन की फोटोज सोहा अली खान और कुणाल खेमू ने सोशल मीडिया पर शेयर की थीं।

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन