1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. करीना कपूर के बॉलीवुड में 21 साल पूरे, एक्ट्रेस ने कहा- अभी 21 साल और आने हैं

करीना कपूर के बॉलीवुड में 21 साल पूरे, एक्ट्रेस ने कहा- अभी 21 साल और आने हैं

 Published : Jul 01, 2021 12:03 am IST,  Updated : Jul 01, 2021 12:03 am IST

करीना की पहली फिल्म 'रिफ्यूजी' सन् 2000 में आज ही के दिन रिलीज हुई थी। करीना ने जेपी दत्ता द्वारा निर्देशित कई दृश्यों का एक इंस्टाग्राम वीडियो कोलाज पोस्ट किया।

करीना कपूर- India TV Hindi
करीना कपूर Image Source : KAREENA KAPOOR/INSTAGRAM

मुंबई: अभिनेत्री करीना कपूर खान ने बुधवार को फिल्म उद्योग में अपने 21 साल पूरे करने पर प्रशंसकों का आभार व्यक्त करने के लिए सोशल मीडिया पर एक वीडियो साझा किया। करीना की पहली फिल्म 'रिफ्यूजी' सन् 2000 में आज ही के दिन रिलीज हुई थी। करीना ने जेपी दत्ता द्वारा निर्देशित कई दृश्यों का एक इंस्टाग्राम वीडियो कोलाज पोस्ट किया, जिससे अभिनेता अभिषेक बच्चन ने भी बॉलीवुड डेब्यू किया था।

निर्देशक दत्ता की फिल्म रिफ्यूजी की रिलीज को 30 जून को 21 साल पूरे होने के साथ ही इंडस्ट्री के दो जाने-माने कलाकार करीना कपूर खान और अभिषेक बच्चन के करियर ने भी 21 साल का सफर पूरा कर लिया है।

इन दोनों कलाकारों ने इस फिल्म से बॉलीवुड डेब्यू किया था। करीना ने एक प्यारा सा वीडियो अपने इंस्टाग्राम हैंडल से शेयर किया है। इस वीडियो में उनकी पहली फिल्म की कुछ खास यादें दिख रही हैं।

करीना ने कैप्शन में लिखा, 21 साल। आभारी, खुश, खुशकिस्मत, प्रेरित, जज्बा, 21 साल और आने हैं। मैं तैयार हूं। लगातार साथ और प्यार देने के लिए सभी का शुक्रिया।

फिल्म में सुनील शेट्टी, जैकी श्रॉफ, अनुपम खेर, कुलभूषण खरबंदा और रीना रॉय भी थे।

काम के मोर्चे पर, करीना अपनी आगामी फिल्म लाल सिंह चड्ढा में थ्री इडियट्स के अपने सह-कलाकार आमिर खान के साथ स्क्रीन साझा करने के लिए पूरी तरह तैयार हैं। यह फिल्म हॉलीवुड फिल्म फॉरेस्ट गंप की आधिकारिक रीमेक है।

इनपुट- आईएएनएस

 

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन