1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. कच्चा आम देखकर करीना कपूर खान को आया लालच, कहा- पूरी प्लेट चाट जाऊंगी

कच्चा आम देखकर करीना कपूर खान को आया लालच, कहा- पूरी प्लेट चाट जाऊंगी

 Published : Apr 28, 2020 11:15 pm IST,  Updated : Apr 28, 2020 11:15 pm IST

करीना इंस्टाग्राम पर काफी एक्टिव हैं और हर रोज कुछ ना कुछ पोस्ट करती रहती हैं।

करीना कपूर- India TV Hindi
करीना कपूर

मुंबई: अभिनेत्री करीना कपूर खान ने हाल ही में इंस्टाग्राम ज्वाइन किया है और आजकल नियमित रूप से एक्टिव हैं। वह रोज अपने फैंस के लिए कुछ न कुछ पोस्ट कर उनका मनोरंजन कर रही हैं। आज उन्होंने एक तस्वीर शेयर की, जिसमें वह बताती हैं कि वह खाने के बाद प्लेट चाट जाएंगी।

दरअसल, शेयर फोटो एक प्लेट कच्चे आम की है, जिसमें नमक-मिर्च युक्त पूरी प्लेट कच्चे आम से भरी है। इस तस्वीर को करीना ने कैप्शन देते हुए लिखा, "इस पूरे प्लेट को चाट कर साफ कर दूंगी।"

करीना कपूर का पोस्ट
करीना कपूर का पोस्ट

करीना लॉकडाउन के दिनों में वेकेशन मोड पर हैं। अभिनेत्री ने हाल ही में पति सैफ अली खान के साथ अपनी एक तस्वीर पोस्ट की, जहां दोनों को आराम से घास पर लेटे देखा जा सकता है।

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन