बॉलीवुड दीवा करीना कपूर खान और नवाब पटौदी सैफ अली खान ने बीते बुधवार को 7वीं वेडिंग एनिवर्सिरी सेलिब्रेट की। इस जोड़े ने 16 अक्टूबर 2012 को एक-दूसरे का हाथ थामा था। उनकी शादी में सिर्फ करीबी दोस्त और रिश्तेदार ही शामिल हुए। सोशल मीडिया पर दोनों की वेडिंग एनिवर्सिरी की फोटोज वायरल हो रही हैं, जिसमें दोनों अपने बेटे तैमूर अली खान के साथ केक काट रहे हैं।
इंस्टाग्राम पर करीना कपूर के फैन पेज ने सेलिब्रेशन की ढेर सारी फोटोज शेयर की हैं। सैफ अली खान की गोद में तैमूर हैं और तीनों के चेहरे पर खुशी साफ झलक रही है। दूसरी फोटोज में करीना और सैफ हार्ट शेप का केक काटते नज़र आ रहे हैं।
Related Stories
करिश्मा कपूर ने भी इंस्टाग्राम पर फोटो शेयर कर अपनी बहन को वेडिंग एनिवर्सिरी की बधाई दी है।
बता दें कि सैफ और करीना की जोड़ी को फैंस बहुत पसंद करते हैं। दोनों के उम्र में 11 साल का अंतर है, लेकिन इसके बावजूद दोनों की जोड़ी बिल्कुल परफेक्ट है।
वर्कफ्रंट की बात करें तो करीना जल्द ही अक्षय कुमार, दिलजीत दोसांझ और कियारा आडवाणी के साथ 'गुड न्यूज' में नज़र आने वाली हैं। इसके अलावा वो 'अंग्रेजी मीडियम' और 'लाल सिंह चड्ढा' में भी दिखाई देंगी।
सैफ अली खान की बात करें तो वो 'जवानी जानेमन', और 'भूत पुलिस' में दिखाई देंगे।
Also Read:
Happy Birthday Simi Garewal: बोल्ड एक्ट्रेस से शानदार एंकर तक, ऐसा रहा सिमी ग्रेवाल का सफर
Yeh Rishta Kya Kehlata Hai: कायरव को पता चल गया कार्तिक-नायरा के रिश्ते का सच