1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. 21 Years Of Kuchh Kuchh Hota Hai: 90s किड्स हैं तो कभी ना कभी जरूर बोले होंगे इस फिल्म के डायलॉग्स

21 Years Of Kuchh Kuchh Hota Hai: 90s किड्स हैं तो कभी ना कभी जरूर बोले होंगे इस फिल्म के डायलॉग्स

 Written By: Jyoti Jaiswal
 Published : Oct 16, 2019 01:20 pm IST,  Updated : Oct 16, 2019 01:57 pm IST

21 Years Of Kuchh Kuchh Hota Hai: शाहरुख खान,रानी मुखर्जी और काजोल की फिल्म के डायलॉग आज भी कालजयी हैं।

21 Years Of Kuchh Kuchh Hota Hai- India TV Hindi
21 Years Of Kuchh Kuchh Hota Hai

मुंबई: बॉलीवुड फिल्ममेकर करण जौहर के निर्देशन में बनी पहली फिल्म 'कुछ कुछ होता है' की रिलीज को आज 21 साल पूरे हो गए हैं। 16 अक्बूटर 1998 को रिलीज इस फिल्म ने फैन्स का दिल जीत लिया था। फिल्म के गाने और शाहरुख, काजोल और रानी के अभिनय के साथ-साथ इस फिल्म के डायलॉग्स भी खूब हिट रहे। यह फिल्म आज भी सुपरहिट है, इसी फिल्म के फॉर्मूले को भुनाकर 'स्टूडेंट ऑफ द ईयर' जैसी फिल्में बनती हैं।

इस मौके पर करण जौहर ने इंस्टाग्राम पर सभी का आभार जताया है और लिखा है-  'पहले हमेशा खास होते हैं! इस यात्रा को 21 साल के बाद भी टाइमलेस बनाने के लिए सभी को धन्यवाद! # 21YearsOfClassicKKHH "

बेटी आराध्या के साथ काम करने की बात पर ऐश्वर्या ने दिया जवाब

डायलॉग जो कालजयी हो गए

अगर आप 90s में पले-बढ़े हैं तो जरूर आपने अपनी लाइफ में कुछ कुछ होता है कि ये डायलॉग जरूर इस्तेमाल किये होंगे।

प्यार दोस्ती है, अगर वो मेरी सबसे अच्छी दोस्त नहीं बन सकती तो मैं उससे प्यार कर ही नहीं सकता। क्योंकि दोस्ती के बिना तो प्यार होता ही नहीं... 

हम एक बार जीते हैं, एक बार मरते हैं, शादी भी एक बार होती है... और प्यार एक बार ही होता है।

कुछ-कुछ होता है राहुल, तुम नहीं समझोगे

मैं लड़कियों के पीछे नहीं भागता, लड़कियां मेरे पीछे भागती हैं

21 Years Of Kuchh Kuchh Hota Hai
21 Years Of Kuchh Kuchh Hota Hai

तुस्सी जा रहे हो... तुस्सी ना जाओ

Marriage Aniversary: शादी के 7 साल बाद भी सैफ-करीना हैं बॉलीवुड के बेस्ट कपल, देखिए 'रॉयल कपल' की खूबसूरत तस्वीरें

Latest Bollywood News

Related Video
Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन