1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. टीवी
  4. Yeh Rishta Kya Kehlata Hai: नायरा ने सौंपी कार्तिक को कायरव की कस्टडी

Yeh Rishta Kya Kehlata Hai: नायरा ने सौंपी कार्तिक को कायरव की कस्टडी

 Published : Oct 16, 2019 11:27 am IST,  Updated : Oct 16, 2019 11:27 am IST

Yeh Rishta Kya Kehlata Hai Written Update 16th October: नायरा क्यों देना चाहती है कार्तिक को कायरव की कस्टडी?

Yeh Rishta Kya Kehlata Hai: नायरा ने...- India TV Hindi
Yeh Rishta Kya Kehlata Hai: नायरा ने सौंपी कार्तिक को कायरव की कस्टडी

Yeh Rishta Kya Kehlata Hai Written Update 16th October: सीरियल 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' में आज के एपिसोड में की शुरुआत होती है कोर्ट के प्रोसीजर से। जहां कार्तिक की वकील दामिनी कोर्ट के सामने ये बात सामने लाती है कि नायरा जिस बच्चे की कस्टडी के लिए लड़ रही है वो इस बच्चे को चाहती भी नहीं थी। नायरा ने गोवा के अस्पताल में अबॉर्शन के लिए अप्वाइंटमेंट लिया था। कार्तिक जब ये बात सुनता है तो हैरान रह जाता है। वकील नायरा पर कई तरह के संगीन आरोप लगाती है और नायरा इस बारे में बात करने से ही इनकार कर देती है और वहां से चली जाती है। इसके बाद दामिनी और कुमार में काफी तीखी बहस होती है। कोर्ट की कार्रवाई स्थगित हो जाती है।

कोर्ट के बाहर कार्तिक इस बारे में नायरा से सवाल जवाब करता है, लेकिन नायरा गुस्से में उसे जाने को कह देती है। उधर कोर्ट के बाहर कार्तिक के सभी घरवाले नायरा को काफी उल्टा सीधा बोलते हैं, नायरा के घरवाले उन लोगों को समझाने की कोशिश करते हैं लेकिन वो गुस्सा करके वहां से चले जाते हैं।

Happy Birthday Hema Malini: हेमा मालिनी की ये रेयर तस्वीरें आपने पहले नहीं देखी होंगी

दूसरी तरफ नायरा के घरवाले उससे पूछते हैं कि क्या वजह थी? हम जानते हैं तुमने अतना बड़ा फैसला यूं ही नहीं लिया होगा, लेकिन जो भी वजह है बता दो तुम्हारा मन हल्का होगा।

कार्तिक के घरवाले घर पहुंचते हैं वहां कार्तिक, नायरा की अबॉर्शन वाली फाइल देखकर परेशान हो रहा होता है। उसके पापा उसे समझाने की कोशिश करते हैं, कार्तिक उनसे चाय मांगता है। सभी घरवाले उसकी हालत देखकर खुद को रोने से नहीं रोक पाते हैं। कार्तिक अपनी मां से कहता है कि उसे वो सब नहीं करना चाहिए था जो कोर्ट में पता चला।

वहीं दूसरी तरफ वेदिका कुछ फोटोज जलाना चाहती है लेकिन फिर वो कुछ सोचकर नहीं जलाती। लेकिन तभी उसे एक अननोन नंबर से कॉल आता है जो वेदिका को वेदू कहकर बुलाता है, उसकी आवाज सुनकर वेदिका के पांव तले जमीन खिसक जाती है, वो सोफे पर गिर जाती है।

कल क्या आएगा?

कल के एपिसोड मे दिखाते हैं कि नायरा, कार्तिक को गार्डेन में मिलने के लिए बुलाती है, कार्तिक पहले मना करता है लेकिन जब नायरा कहती है कि नहीं आओगे तो पछताओगे, तब कार्तिक वहां पहुंचता है। वहां कार्तिक को लगता है कि नायरा उसे अबॉर्शन वाला राज खोलेगी लेकिन नायरा कार्तिक से कहती है कि वो कायरव की कस्टडी ले ले। कार्तिक ये सुनकर चौंक जाती है।

धर्मेंद्र से पहले जितेंद्र से होने वाली थी हेमा मालिनी की शादी, इस वजह से टूट गया था रिश्ता

Related Video
Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। TV से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन