1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. टीवी
  4. Yeh Rishta Kya Kehlata Hai: वेदिका का पीछा करने वाला बाइक वाला वो शख्स कौन है?

Yeh Rishta Kya Kehlata Hai: वेदिका का पीछा करने वाला बाइक वाला वो शख्स कौन है?

 Published : Oct 15, 2019 09:18 am IST,  Updated : Oct 15, 2019 09:18 am IST

Yeh Rishta Kya Kehlata Hai Written Update 15th October: सीरियल 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' में वेदिका और अननोन बाइक वाला नया एंगल दिखाया जा रहा है।

Yeh Rishta Kya Kehlata Hai Written Update 15th October - India TV Hindi
Yeh Rishta Kya Kehlata Hai Written Update 15th October 

Yeh Rishta Kya Kehlata Hai Written Update 15th October: सीरियल 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' में आज के एपिसोड में दिखाया गया कि नायरा और कार्तिक कायरव की कस्टडी के लिए कोर्ट में घुसते हैं और उन्हें पुरानी खुद की तलाक वाली बात याद आती है। नायरा, कार्तिक से कहती है कि हम एक बार पछता चुके हैं कोर्ट जाकर इस बार फिर वही गलती कर रहे हैं। कार्तिक कहता है कि ठीक है मेरे बच्चे को मुझसे दूर मत ले जाओ तो मैं सोच सकता हूं केस वापस लेने के बारे में लेकिन नायरा को वेदिका को दिया वादा याद आ जाता है कि वो कायरव को लेकर उसकी और कार्तिक की जिंदगी से बहुत दूर चली जाएगी। इसलिए वो कार्तिक से केस वापस लेने की बात मना कर देती है।

कोर्ट में अंदर जाने पर वकील दामिनी मिश्रा नायरा को भगोड़ी और जिम्मेदारी से भागने वाली बताती हैं। वकील दामिनी, नायरा पर कई तरह के गंभीर इल्जाम लगाती है जिसे सुनकर नायरा उदास हो जाती है।

उधर वेदिका का कोई बाइक वाला लड़का अभी भी पीछा कर रहा है। वो वेदिका का पीछा करते-करते उसके ससुराल तक आ जाता है जिसे देखकर वेदिका काफी घबरा जाती है। वो गार्ड से कहती है कि जब तक कोर्ट से सब लोग वापस नहीं आ जाते किसी को अंदर मत आने देना।

वहां कोर्ट में दामिनी, नायरा के खिलाफ एक और गंभीर आरोप लगाती है। दामिनी कोर्ट में नायरा के अबॉर्शन की रिपोर्ट पेश करती है, जिसके मुताबिक नायरा ने कायरव के अबॉर्शन के बारे में सोचा था और इसके लिए वो अस्पताल भी गए थे।

Also Read:

बॉलीवुड में कई एक्ट्रेस मेल एक्टर की तुलना में ज्यादा फीस पाने की हकदार हैं: करण जौहर

8 साल पहले Little Champs के विनर बने बच्चे ने नशे में बर्बाद कर ली जिंदगी, Indian Idol में बताई सच्चाई

रणवीर ने शेयर की दीपिका के साथ की ये तस्वीर, एक्ट्रेस ने कहा- कुछ नहीं बदला

 

Related Video
Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। TV से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन