1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. टीवी
  4. Yeh Rishta Kya Kehlata Hai: कायरव को पता चल गई कस्टडी की सच्चाई

Yeh Rishta Kya Kehlata Hai: कायरव को पता चल गई कस्टडी की सच्चाई

 Published : Oct 10, 2019 04:14 pm IST,  Updated : Oct 10, 2019 04:14 pm IST

Yeh Rishta Kya Kehlata Hai Written Update 10th October 

Yeh Rishta Kya Kehlata Hai Written Update 10th November- India TV Hindi
Yeh Rishta Kya Kehlata Hai Written Update 10th November

Yeh Rishta Kya Kehlata Hai Written Update 10th October सीरियल 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' में आज के एपिसोड में दिखाया गया कि कार्तिक और नायरा गुंडों से बचकर भाग आते हैं, दोनों अभी भी नशे में हैं। दोनों घर के मंदिर में शादी करना चाहते हैं। नायरा, कार्तिक को अपने कमरे में ले आती है, वो कहती है कि रूम से दूसरी चुनरी ले लेंगे, दोनों कमरे में जाकर सो जाते हैं, वहां नायरा का भाई नक्ष आता है लेकिन कार्तिक को देख नहीं पाता और कायरव को वहां सुलाकर चला जाता है।

वेदिका रोते हुए सुबह दादी के पास आती है और कहती है कि कार्तिक कल रात घर नहीं आए, वो दादी से बताती है कि उसने जब कार्तिक को कॉल किया तो कार्तिक का फोन कायरव ने उठाया और उसने बताया कि वो यहीं सो रहे हैं। वो नायरा के पास ही हैं।

उधर नायरा की नींद खुलती है और कार्तिक को वहां देखकर चौंक जाती है। दोनों याद करने की कोशिश करते हैं लेकिन उन्हें ज्यादा कुछ याद नहीं आता है। इसके बाद कार्तिक घर जाता वहां सभी उससे सवाल करते हैं लेकिन वो बताता है कि उसकी किडनैपिंग हुई इसके अलावा उसे कुछ याद नहीं है।

इसके बाद कार्तिक और नायरा वकील दामिनी मिश्रा के घर पहुंचते हैं। वहां एक बार फिर कार्तिक और नायरा मिलकर एक दूसरे से यही पूछने की कोशिश करते हैं, कि कुछ याद आया क्या लेकिन उन्हें कुछ याद नहीं आ रहा होता है।

इसके बाद दोनों को वहां किसी की शादी की तस्वीर दिखती है देखते ही दोनों को याद आ जाता है कि दोनों ने शायद नशे में शादी कर ली, वेदिका वहां आती है और ये सुनकर उसके पैरों तले जमीन खिसक जाती है। वो वहां से चली जाती है। इसके बाद वकील दामिनी मिश्रा और वकील कुमार वहां आते हैं। वकील दोनों से सोलो और ज्वाइंट कस्टडी के पेपर पर साइन करने को कहते हैं। नायरा और कार्तिक पेपर पर साइन कर देते हैं। कार्तिक को नायरा को साथ देखकर वकील दामिनी मिश्रा सोचती है कि वो कार्तिक के साथ इतना नॉर्मल कैसी है।

कल क्या आएगा?

कल कायरव को पता चल जाएगा कि उसके पापा और मम्मी कस्टडी का केस कर रहे हैं।

Also Read:

Birthday Special: एसएस राजामौली 'बाहुबली' के अलावा इन हिट फिल्मों का कर चुके हैं निर्देशन

निक जोनस पर एक बार फिर चढ़ा बॉलीवुड का खुमार, शो से पहले किया 'मोरनी बनकर' पर डांस

Related Video
Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। TV से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन