1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. बेटी आराध्या के साथ काम करने की बात पर ऐश्वर्या ने दिया जवाब

बेटी आराध्या के साथ काम करने की बात पर ऐश्वर्या ने दिया जवाब

 Published : Oct 15, 2019 09:06 pm IST,  Updated : Oct 15, 2019 09:06 pm IST

ऐश्वर्या राय बच्चन से हाल ही में दिए इंटरव्यू में पूछा गया कि क्या वह बेटी आराध्या के साथ काम करेंगी? जिसका ऐश्वर्या ने ये जवाब दिया।

Aishwarya talk about work with daughter Aaradhya- India TV Hindi
Aishwarya talk about work with daughter Aaradhya Image Source : INSTAGRAM

बॉलीवुड एक्ट्रेस ऐश्वर्या राय बच्चन ने हॉलीवुड फिल्म 'मेलफिशेंट: मिस्ट्रेस ऑफ इविल' की हिंदी डबिंग की है। ऐश्वर्या ने इस फिल्म में एंजलीना जॉली के किरदार के लिए डबिंग की है। ऐश्वर्या राय बीते साल बड़े पर्दे पर नजर आईं थी। ऐश्वर्या राय ने हाल ही में दिए इंटरव्यू में बताया उनकी बेटी आराध्या को मेलफिशेंट का पहला पार्ट बहुत पसंद आया था।

इंटरव्यू में जब ऐश्वर्या से आराध्या के साथ काम करने के बारे में पूछा गया तो उन्होंने कहा- वह हर लम्हे को जीने में विश्वास करती हैं। मैं नहीं जानती जिंदगी ने मेरे लिए और आराध्या के लिए क्या लिखा है तो हर लम्हे को जियो बाकि देखो क्या होता है।

राधिका आप्टे ने अपनी शादी में पहनी थी दादी की साड़ी, बताई वजह

ऐश्वर्या ने बताया उन्होंने मेलफिशेंट का पहला भाग बेटी आराध्या के साथ देखा था और जब उसे फिल्म के बारे में पता चला तो वह बहुत खुश हो गई।

ऐश्वर्या ने कहा- यह लगभग कुछ दिव्य निर्णय लेने जैसा था क्योंकि तीन दिन बाद जब मैं आराध्या को सुला रही थी तो मेरे पास मेल आया। मैं अलार्म लगा रही थी और मेल पढ़कर तेजी से बोला मेलफिशेंट। आराध्या ने इसे सुन लिया और पूछा क्या आप यह फिल्म करोगे। फिल्म के बारे में सुनकर वह बेहद खुश हो गई थी।

शाहरुख खान की बेटी सुहाना खान की मिरर सेल्फी सोशल मीडिया पर हुई वायरल

आपको बता दें 'मेलफिशेंट: मिस्ट्रेस ऑफ इविल' 18 अक्टूबर को रिलीज हो रही है।

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन