Dabangg 3: सलमान खान, सोनाक्षी सिन्हा और सुदीप किच्चा की फिल्म 'दबंग 3' की शूटिंग पूरी हो चुकी है। यह फिल्म अगले महीने क्रिसमस के मौके पर रिलीज होगी। इस फिल्म का निर्देशक प्रभुदेवा ने किया है। यह फिल्म हिंदी के अलावा साउथ की भाषाओं जैसे तमिल, तेलुगू और कन्नड़ में भी डब की जाएगी, जिससे सुदीप के फैन भी इस फिल्म का अपनी भाषा में आनंद ले सके। खबर है कि सलमान खान खुद कन्नड़ भाषा में इस फिल्म के लिए डब करेंगे। उनका मार्गदर्शन और ट्रेनिंग कोई और नहीं बल्कि खुद सुदीप किच्चा करेंगे।
Related Stories
आपकी जानकारी के लिए बता दें, दबंग 3 इस फ्रेंचाइजी का प्रीक्वल है, जिसमें चुलबुल पांडे के पुलिस इंस्पेक्टर बनने के पहले के सफर के बारे में दिखाया जाएगा। इस बार फिल्म में विलेन के तौर पर सुदीप किच्चा दिखेंगे। इससे पहले दबंग और दबंग 2 में साउथ के ही एक्टर सोनू सूद और प्रकाश राज विलेन के तौर पर नजर आ चुके हैं।
प्रभुदेवा द्वारा निर्देशित, दबंग 3 क्रिसमस से पहले 20 दिसंबर को रिलीज की जाएगी। इस फिल्म में सोनाक्षी सिन्हा और साईं मांजरेकर अहम किरदारों में नजर आएंगी। दबंग 3 के अलावा, प्रभुदेवा, सलमान खान के साथ अगली ईद 2020 पर राधे फिल्म के साथ आएंगे।
2009 में ईद की ब्लॉकबस्टर फिल्म "वांटेड" में निर्देशक और अभिनेता के रूप में एक साथ काम करने के बाद से प्रभु सलमान के पसंदीदा निर्देशक रहे हैं। वॉन्टेड ही वो फिल्म थी जिसके बाद सलमान खान का स्टारडम लौटा था।