1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. करीना ने बताया कैसे अद्धूत है 'वीरे दी वेडिंग'

करीना ने बताया कैसे अद्धूत है 'वीरे दी वेडिंग'

 Published : Jun 21, 2016 10:43 am IST,  Updated : Jun 21, 2016 10:44 am IST

करीना का कहना है कि 'वीरे दी वेडिंग' असल में देश में लड़कियों की पहली फिल्म होगी। उन्हें लगता है कि किसी ने भी अभी तक इस तरह की शैली में फिल्म बनाने का साहस नहीं किया है।

kareena- India TV Hindi
kareena

नई दिल्ली: बॉलीवुड में इन दिनों फिल्म 'वीरे दी वेडिंग' को लेकर काफी चर्चा बनी हुई है। यह एक ऐसी फिल्म है जो सिर्फ अभिनेत्रियों की ही फिल्म है। इसमें करीना कपूर खान, सोनम कपूर, स्वरा भास्कर और शिखा तल्सानिया मुख्य किरदारों में नजर आएंगी। फिल्म को लेकर करीना का कहना है कि 'वीरे दी वेडिंग' असल में देश में लड़कियों की पहली फिल्म होगी। उन्हें लगता है कि किसी ने भी अभी तक इस तरह की शैली में फिल्म बनाने का साहस नहीं किया है।

इसे भी पढ़े:- पहली बार इस फिल्म में साथ दिखेंगी करीना-सोनम

गर्भवती होने के सवाल पर करीना ने कहा, भगवान ने चाहा तो...

करीना-सैफ के घर जल्द आने वाला है नन्हा मेहमान!

करीना ने कहा, "यह शायद भारत की पहली वास्तविक रूप में लड़कियों की फिल्म है। यह चार लड़कियों, चार दोस्तों के बारे में है जो फिल्म में मेरी किरदार शादी में एक साथ आती हैं। यह वास्तव में रोचक और मजेदार है। पश्चिम की फिल्मों में ऐसा देखा जाता रहा है लेकिन यहां कोई ऐसा नहीं है जो वास्तव में इस तरह की शैली में फिल्म बनाने का साहस करे।"

हाल में आई फिल्म 'उड़ता पंजाब' में डॉक्टर की भूमिका निभाने वाली करीना ने कहा, "आज के बदलते समय और सिनेमा में, मुझे लगता है ऐसी फिल्में बनाना आसान है क्योंकि आजकल लोग भी ऐसी फिल्में देखना चाहते हैं।"

'वीरे दी वेडिंग' में सोनम और करीना पहली बार साथ में पर्दे पर काम करते हुए नजर आएंगे। जबकि सोनम स्वरा के साथ फिल्म 'रांझणा' और 'प्रेम रतन धन पायो' में काम चुकी हैं। इस फिल्म का निर्माण रिया कपूर और एकता कपूर ने किया है।

करीना ने कहा, "यह अद्भुत फिल्म है। इसकी निर्माता भी दो महिलाएं हैं और फिल्म सिर्फ अभिनेत्रियों से सजी है।"

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन