1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. करीना कपूर खान ने इंस्टाग्राम पर शेयर की पहली तस्वीर, एक दिन में हुए लाखों फॉलोअर्स

करीना कपूर खान ने इंस्टाग्राम पर शेयर की पहली तस्वीर, एक दिन में हुए लाखों फॉलोअर्स

 Published : Mar 06, 2020 12:57 pm IST,  Updated : Mar 06, 2020 01:26 pm IST

करीना कपूर खान ने आखिरकार इंस्टाग्राम पर डेब्यू कर लिया है। उन्होंने अपनी पहली तस्वीर शेयर की है।

kareena kapoor- India TV Hindi
करीना कपूर

करीना कपूर खान सोशल मीडिया पर अपनी एक्टिविटी बढ़ा रही हैं। उन्होंने कल ही इंस्टाग्राम पर डेब्यू किया है। करीना के फैन्स खुश हैं कि उनकी फेवरेट एक्ट्रेस ने सोशल मीडिया की दुनिया में कदम रख दिया है। करीना कपूर ने कल ही इंस्टाग्राम पर अपना अकाउंट बनाया था और उन्हे अभी से ब्लू टिक मिल चुका है। करीना ने बीते दिन एक बिल्ली की वीडियो शेयर की थी। अब आज उन्होंने अपनी पहली फोटो इंस्टाग्राम पर शेयर कर दी है।

करीना कपूर ने अपनी फोटो शेयर करते हुए लिखा- बैग से बिल्ली बाहर आ गई है। #हैलोइंस्टाग्राम।

शाहिद कपूर के साथ 'जब वी मेट' के दौरान ब्रेकअप पर बोली करीना कपूर,कहा- किस्मत की अपनी मर्जी थी

बीते दिन शेयर की गई वीडियो में एक बिल्ली भागती हुई नजर आ रही थी। वीडियो शेयर करते हुए उन्होंने लिखा था- कमिंग सून। करीना के इंस्टाग्राम पर 4 लाख 78 हजार फॉलोअर्स हो गए हैं।

करीना कपूर खान मनोरंजन जगत की सबसे बड़ी हस्तियों में से एक हैं। वह हमेशा अपनी निजी जिंदगी के बारे में शेयर करने से बचती हैं। ज्यादातर बॉलीवुड सेलिब्रिटीज सोशल मीडिया पर एक्टिव रहते हैं। वह अपने काम से जुड़ी कई अपडेट्स सोशल मीडिया पर फैन्स को देते रहते हैं।  करीना ने सोशल मीडिया से दूरी बनाई हुई थी लेकिन वो फेक आईडी से सेलेब्स को फॉलो जरूर करती हैं।

करीना कपूर ने कराया ब्राइडल लुक में फोटोशूट, हर एक तस्वीर में नजर आईं बेहद खूबसूरत

वर्कफ्रंट की बात करें तो करीना की फिल्म अंग्रेजी मीडियम जल्द ही रिलीज होने जा रही हैं। इसके बाद वह करण जौहर की मल्टीस्टारर फिल्म तख्त में नजर आएंगी।

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन