1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. करीना कपूर खान ने खास अंदाज में बहन करिश्मा को बर्थडे किया विश, बताया 'सबसे कीमती प्यार'

करीना कपूर खान ने खास अंदाज में बहन करिश्मा को बर्थडे किया विश, बताया 'सबसे कीमती प्यार'

 Published : Jun 25, 2020 02:21 pm IST,  Updated : Jun 25, 2020 02:38 pm IST

करीना ने करिश्मा के बर्थडे पर एक खास वीडियो शेयर किया है, जिसमें उनके बचपन की अनदेखी तस्वीरों का कोलाज है।

बहन करिश्मा के जन्मदिन पर करीना कपूर खान ने शेयर किया स्पेशल वीडियो- India TV Hindi
बहन करिश्मा के जन्मदिन पर करीना कपूर खान ने शेयर किया स्पेशल वीडियो Image Source : INSTAGRAM: @KAREENAKAPOORKHAN

90 के दशक की सपुरहिट एक्ट्रेस करिश्मा कपूर 25 जून को अपना 45वां बर्थडे सेलिब्रेट कर रही हैं। इस खास मौके पर उनकी बहन करीना कपूर खान ने एक स्पेशल वीडियो शेयर किया है। इसमें दोनों के बचपन की अनदेखी तस्वीरें और करिश्मा की फिल्मों के कुछ सीन्स हैं। ये वीडियो फैंस को बहुत पसंद आ रहा है। 

करीना ने वीडियो शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा, 'सबसे कीमती और पवित्र प्यार के लिए। मेरी बहन, मेरी दूसरी मां और मेरी बेस्ट फ्रेंड। अल्टीमेट दीवा.. हैप्पी बर्थडे लोलो। हमारी मॉर्निंग की चैट हमेशा बनी रहे।' इस पर करिश्मा ने रिप्लाई करते हुए लिखा, 'इसके लिए आई लव यू। थैंक्यू मेरी बेबो।'

Birthday Special: 5 एक्ट्रेस के ठुकराने के बाद करिश्मा कपूर ने किया था ये रोल और जीत लिया नेशनल अवॉर्ड

करिश्मा कपूर के जन्मदिन पर सोनम कपूर ने भी उन्हें विश किया है। उन्होंने लिखा कि आप मेहनत करने के लिए प्रेरित करते हो, चाहे कैसा भी चैलेंज हो। 

सोनम कपूर ने करिश्मा कपूर को किया विश
Image Source : सोनम कपूर ने करिश्मा कपूर को किया विशसोनम कपूर ने करिश्मा कपूर को किया विश

बॉलीवुड में करिश्मा कपूर और करीना कपूर की मलाइका अरोड़ा, अमृता अरोड़ा संग दोस्ती काफी फेमस है। दोनों ने इंस्टाग्राम पर करिश्मा को विश किया है। 

मलाइका अरोड़ा ने करिश्मा कपूर को बर्थडे किया विश
Image Source : मलाइका अरोड़ा ने करिश्मा कपूर को बर्थडे मलाइका अरोड़ा ने करिश्मा कपूर को बर्थडे किया विश

मलाइका अरोड़ा ने शेयर की फोटो
Image Source : मलाइका अरोड़ा ने शेयर की फोटोमलाइका अरोड़ा ने शेयर की फोटो

अमृता अरोड़ा ने करिश्मा संग फोटो शेयर कर जन्मदिन की बधाई दी।

रिद्धिमा कपूर साहनी ने भी करिश्मा के साथ फोटो शेयर कर उन्हें विश किया है।

रिद्धिमा कपूर ने करिश्मा संग शेयर की तस्वीरें
Image Source : रिद्धिमा ने करिश्मा संग शेयर की फोटोजरिद्धिमा कपूर ने करिश्मा संग शेयर की तस्वीरें

मशहूर फैशन डिजाइन मनीष मल्होत्रा ने एक वीडियो शेयर कर लिखा कि हम एक-दूसरे को लगभग 30 सालों से जानते हैं। हैप्पी बर्थडे। 

Birthday Special : बचपन में करीना के साथ ऐसी थी करिश्मा कपूर की बॉन्डिंग, तस्वीरें देख कहेंगे वाह

मशहूर फोटोग्राफर डब्बू रतनानी ने भी करिश्मा के बर्थडे पर उनकी फोटो शेयर कर बधाई दी है।

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन