1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. तैमूर के करियर को लेकर किया गया बड़ा फैसला, नन्हें नवाब को एक्टर नहीं ये बनाना चाहती हैं मम्मी करीना

तैमूर के करियर को लेकर किया गया बड़ा फैसला, नन्हें नवाब को एक्टर नहीं ये बनाना चाहती हैं मम्मी करीना

 Published : Apr 11, 2018 07:39 pm IST,  Updated : Apr 11, 2018 07:39 pm IST

इन दिनों सैफ अली खान और करीना कपूर खान के नन्हें नवाब तैमूर अली खान खूब सुर्खियां बटोर रहे हैं। वह अक्सर अपनी क्यूटनेस को लेकर चर्चा में बने रहते हैं। तैमूर ने अभी से अपनी लंबी फैन फॉलोइंग बना ली है। लेकिन उनके करियर और जिंदगी को लेकर अभी से ही सैफ और करीना ने एक बड़ा फैसला ले लिया है।

Taimur Kareena- India TV Hindi
Taimur Kareena

नई दिल्ली: बॉलीवुड सितारे वैसे तो अक्सर अपनी फिल्मों और लाइफस्टाइल को लेकर चर्चा में बने रहते हैं। लेकिन इन सितारों से ज्यादा इनके बच्चे लाइमलाइट में बने हुए हैं। खासतौर पर इन दिनों सैफ अली खान और करीना कपूर खान के नन्हें नवाब तैमूर अली खान खूब सुर्खियां बटोर रहे हैं। वह अक्सर अपनी क्यूटनेस को लेकर चर्चा में बने रहते हैं। तैमूर ने अभी से अपनी लंबी फैन फॉलोइंग बना ली है। लेकिन उनके करियर और जिंदगी को लेकर अभी से ही सैफ और करीना ने एक बड़ा फैसला ले लिया है। दरअसल सैफ चाहते हैं कि तैमूर एक आम बच्चे जैसी ही लाइफ जीएं। वह नहीं चाहते कि उनके बेटे को मीडिया कोई भी अटेंशन दे।

लेकिन अब मम्मी करीना ने इस बात का खुलासा कर दिया है कि वह तैमूर को क्या बनाना चाहती हैं। बता दें कि हाल ही में सैफ ने एक इंटरव्यू के दौरान कहा कि, "मैं और करीना तैमूर को मिल रही स्टारडम के बारे में पहले ही बात कर चुके हैं। हमने फैसला लिया है कि हम उसे इंग्लैंड के एक अच्छे बोर्डिंग स्कूल में भेज देंगे। हमारा परिवार भी इस फैसले से सहमत है।" वहीं दूसरी ओर करीना का कहना है कि वह अपने लाडले को एक्टर नहीं बनाना चाहतीं।

हाल ही में एक अवार्ड फंक्शन के दौरान जब करीना से पूछा गया कि वह तैमूर को क्या बनाना चाहेंगी? तो इसके जवाब में उन्होंने कहा कि, "इस बात का फैसला वह खुद ही लेगा। लेकिन जहां तक मेरी बात है मैं उसे एक क्रिकेटर बनते हुए देखना चाहती हूं।" गौरतलब है कि तैमूर के दिवंगत दादा मंसूर अली पटौदी खान भी एक सफल क्रिकेटर थे।

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन