1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. ...तो इसलिए एक समय में अधिक फिल्में नहीं करना चाहतीं करीना

...तो इसलिए एक समय में अधिक फिल्में नहीं करना चाहतीं करीना

 Published : Jun 27, 2016 02:48 pm IST,  Updated : Jun 27, 2016 02:48 pm IST

इन दिनो जहां एक तरफ फिल्मी सितारे एक समय में कई फिल्में साइन रहे हैं वहीं दूसरी तरफ बेबो यानी अभिनेत्री करीना कपूर खान का कहना है कि वह एक समय में अधिक फिल्में करने को लेकर उत्सुक नहीं हैं।

kareena- India TV Hindi
kareena

नई दिल्ली: बॉलीवुड में इन दिनो जहां एक तरफ फिल्मी सितारे एक समय में कई फिल्में साइन रहे हैं वहीं दूसरी तरफ बेबो यानी अभिनेत्री करीना कपूर खान का कहना है कि वह एक समय में अधिक फिल्में करने को लेकर उत्सुक नहीं हैं। करीना इस समय अपनी आगामी फिल्म 'वीरे दी वेडिंग' पर काम कर रही है। एकता कपूर और अनिल कपूर की बेटी रिया कपूर इस फिल्म की सह-निर्माता हैं।

इसे भी पढ़े:- ‘कहो न प्यार है’ के इस सीन में अमीषा नहीं करीना आई थीं नजर

करीना ने बताया कैसे अद्धूत है 'वीरे दी वेडिंग'

करीना ने बताया, "अभी केवल 'वीरे दी वेडिंग'। मैं एक समय में कई फिल्में नहीं करना चाहती हूं। मैंने रिया को इस फिल्म के लिए हां कहने में काफी वक्त लगाया।" करीना ने कहा, "मैं एक साथ पांच फिल्में नहीं करती हूं, बल्कि केवल एक फिल्म कर उसका आनंद लेती हूं। मैंने 'की एंड का', 'बजरंगी भाईजान' फिल्मों का आनंद लिया था और अब मैं 'उड़ता पंजाब' में एक छोटे किरदार के बावजूद उसका आनंद ले रही हूं।"

करीना अपनी आगामी फिल्म में सोनम कपूर, स्वरा भास्कर और शिखा तल्सानिया के साथ नजर आएंगी। करीना इस फिल्म को लेकर काफी उत्साहित हैं उन्होंने कहा था कि, फिल्म 'वीरे दी वेडिंग' असल में देश में लड़कियों की पहली फिल्म होगी। उन्हें लगता है कि किसी ने भी अभी तक इस तरह की शैली में फिल्म बनाने का साहस नहीं किया है।

करीना पिछले काफी से अपनी प्रेग्नेंसी को लेकर सुर्खियों में छाई हुई थीं। हालांकि बाद में उन्होंने इन सभी खबरों को अफवाह बताया था। इन दिनों वह अपनी इस फिल्म पर ही पूरा ध्यान दे रही हैं।

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन