1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. करीना कपूर ने शेयर किया तैमूर की आइसक्रीम वाली पेंटिंग

करीना कपूर ने शेयर किया तैमूर की आइसक्रीम वाली पेंटिंग

 Published : Mar 29, 2020 07:29 pm IST,  Updated : Mar 29, 2020 07:29 pm IST

अभिनेत्री करीना कपूर खान ने अपने बेटे तैमूर अली खान द्वारा बनाई गई एक ड्राइंग साझा की है, जिसे उन्होंने प्यार से 'इन-हाउस पिकासो' का नाम दिया है। 

kareena kapor , taimur- India TV Hindi
kareena kapor and taimur

सैफ अली खान और करीना कपूर के बेटे तैमूर अली खान बॉलीवुड स्टार किड्स में से सबसे क्यूट माने जाते हैं। उनकी तस्वीरें अधिकतर सोशल मीडिया में वायरल होती रहती हैं। जहां कोरोना वायरस के कारण पूरे देश में लॉकडाउन कर दिया गया है। जिसके कारण तैमूर की नई तस्वीरें काफी कम सोशल मीडिया में नजर आती आ रही हैं। इसी कारण करीना कपूर अपने सोशल मीडिया अकाउंट में समय-समय में तैमूर की तस्वीरें शेयर करती रहती हैं। करीना ने अपने इंस्टाग्राम पर तैमूर द्वारा बनाई गई पेटिंग शेयर की है। 

अभिनेत्री करीना कपूर खान ने अपने बेटे तैमूर अली खान द्वारा बनाई गई एक ड्राइंग साझा की है, जिसे उन्होंने प्यार से 'इन-हाउस पिकासो' का नाम दिया है। करीना ने अपने इंस्टाग्राम स्टोरी पर तैमूर की घर में रहने के दौरान की गतिविधियां साझा की। वहीं तैमूर ने आईसक्रीम की ड्राइंग भी बनाई, जिसे अभिनेत्री ने फोटो शेयरिंग एप पर साझा किया।

Taimur painting
Taimur painting

पोस्ट के कैप्शन में बेबो ने लिखा, "ये पूरी दुनिया तुम्हारी आईसक्रीम है मेरे प्यारे। हैशटैग इन हाउस पिकासो"

वहीं इस सप्ताह की शुरुआत में पिता सैफ अली खान द्वारा कोरोनोवायरस लॉकडाउन के बारे में एक टीवी पत्रकार के साथ लाइव साक्षात्कार के दौरान तैमूर ने स्पेशल एपीयरेंस दिया था।

आईएएनएस इनपुट

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन