1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. करीना कपूर ने 'गुड न्यूज' की शूटिंग के दौरान कई बार खराब किया है अक्षय कुमार का मेकअप, जाने वजह

करीना कपूर ने 'गुड न्यूज' की शूटिंग के दौरान कई बार खराब किया है अक्षय कुमार का मेकअप, जाने वजह

 Published : Dec 19, 2019 07:43 am IST,  Updated : Dec 19, 2019 07:43 am IST

करीना कपूर 'गुड न्यूज' की शूटिंग के दौरान अक्षय कुमार पर थूक देती थीं जिसकी वजह से उन्हें कई बार मेकअप करना पड़ता था।

akshay kumar and kareena kapoor- India TV Hindi
अक्षय कुमार और करीना कपूर

अक्षय कुमार और करीना कपूर की फिल्म गुड न्यूज जल्द ही रिलीज होने लगे हैं। फिल्म में अक्षय और करीना के साथ दिलजीत दोसांझ और कियारा आडवाणी अहम भूमिका निभाते नजर आने वाले हैं। चारों इन दिनों फिल्म के प्रमोशन में बिजी हैं। गुड न्यूज की टीम प्रमोशन के लिए कपिल शर्मा के कॉमेडी शो में जाएंगे। जहां अक्षय बताएंगे शूटिंग के दौरान करीना कई बार उनके चेहरे पर थूक देती थीं। जिसकी वजह से उन्हें कई बार मेकअप करना पड़ता था।

अक्षय कुमार ने बताया, जब करीना को डिलीवरी वाला सीन शूट करना था। तब वह इतनी जोर से चिल्ला रही थीं की लगातार मेरे चेहरे पर थूक रही थीं। जिसकी वजह से उन्हें कई बार मेकअप करना पड़ा था।

अक्षय कुमार गुड न्यूज की टीम के साथ इस वीकेंड वाले एपिसोड में नजर आएंगे। साथ ही कपिल शर्मा के शो का यहां 100वां एपिसोड होगा। शो के 100वें एपिसोड का हिस्सा होने पर अक्षय ने कहा- मैं बहुत खुश हूं कि शो के 100 एपिसोड पूरे हो गए हैं और मैं इस सेलिब्रेशन का हिस्सा हूं।  मैं दुआ करता हूं यह शो ऐसे ही हंसी और खुशी फैलाता रहे। मेरी मां को यह शो बहुत पसंद है और बहुत खुश होकर शो देखती हैं।

गुड न्यूज की बात करें तो यह आईवीएफ पर आधारित है। फिल्म में राज मेहता ने डायरेक्ट किया है। गुड न्यूज 27 दिसंबर को रिलीज होने जा रही है।

ये भी पढ़ें:

अक्षय कुमार नहीं रखना चाहते राजनीति में कदम, कहा- अपनी फिल्मों से दूंगा देश में योगदान

Watch: 'गुड न्यूज' का नया पार्टी सॉन्ग 'लाल घाघरा' हुआ रिलीज, अक्षय कुमार ने करीना कपूर संग घाघरा पहनकर किया डांस​

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन