1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. करीना ने शेयर की बेटे की तस्वीर, फ्रेंच फ्राइज का आनंद लेते दिखे तैमूर

करीना ने शेयर की बेटे की तस्वीर, फ्रेंच फ्राइज का आनंद लेते दिखे तैमूर

 Published : Nov 19, 2020 11:54 pm IST,  Updated : Nov 19, 2020 11:54 pm IST

तस्वीर को कैप्शन देते हुए करीना लिखती हैं, "कोई फ्रेंच फ्राइज खाएगा? थैंक्यू अर्जुन कपूर हमारा ऑफिशियल फोटोग्राफर बनने के लिए।"

kareena kapoor khan- India TV Hindi
करीना ने शेयर की बेटे की तस्वीर Image Source : INSTAGRAM- @KAREENAKAPOORKHAN

मुंबई: करीना कपूर खान ने अपने बेटे तैमूर अली खान की एक तस्वीर साझा की है, जिसमें वह फ्रेंच फ्राइज का लुफ्त उठाते नजर आ रहे हैं। इंस्टाग्राम पर साझा की गई इस तस्वीर को देखकर मालुम पड़ता है कि मानो तैमूर हाथ में फ्रेंच फ्राइज की प्लेट उठाए उसमें से एक किसी को खाने के लिए दे रहे हैं।

तस्वीर को कैप्शन देते हुए करीना लिखती हैं, "कोई फ्रेंच फ्राइज खाएगा? थैंक्यू अर्जुन कपूर हमारा ऑफिशियल फोटोग्राफर बनने के लिए।"

करीना और उनकी बेस्ट फ्रेंड मलाइका अरोड़ा इस वक्त धर्मशाला में हैं, जहां सैफ अली खान और अर्जुन कपूर अपनी अगली फिल्म 'भूत पुलिस' की शूटिंग कर रहे हैं।

करीना ने हाल ही में दिल्ली में आमिर खान अभिनीत अपनी अगली फिल्म 'लाल सिंह चड्ढा' के लिए शूटिंग पूरी की। यह फिल्म 'फॉरेस्ट गम्प' का आधिकारिक रुपांतरण है।

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन