1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. करिश्मा कपूर ने इस खास अंदाज में मनाया 45वां बर्थडे, शेयर की स्विमिंग पूल में रिलैक्स करते हुए फोटो

करिश्मा कपूर ने इस खास अंदाज में मनाया 45वां बर्थडे, शेयर की स्विमिंग पूल में रिलैक्स करते हुए फोटो

 Published : Jun 26, 2019 09:52 am IST,  Updated : Jun 26, 2019 09:57 am IST

'लोलो' करिश्मा कपूर ने 25 जून को अपना 45वां बर्थडे फैमिली और फ्रेंड्ल के साथ सेलिब्रेट किया। करिश्मा ने अपनी बर्थडे की कई तस्वीर सोशल मीडिया पर शेयर की है।

करिश्मा कपूर- India TV Hindi
करिश्मा कपूर

'लोलो' करिश्मा कपूर ने 25 जून को अपना 45वां बर्थडे फैमिली और फ्रेंड्ल के साथ सेलिब्रेट किया। करिश्मा ने अपनी बर्थडे की कई तस्वीर सोशल मीडिया पर शेयर की है। एक फोटो में करिश्मा कपूर केक काटकर तैमूर को खिलाते हुए नजर आ रही है साथ ही इस फोटो में करीना कपूर, बबीता कपूर और करिश्मा के दोनों बच्चे भी नजर आ रहे हैं। वही दूसरी तरफ करिश्मा ने ब्लैक बिकनी पहनकर स्विमिंग पूल के बाहर रिलैक्स करते नजर आ रही हैं।

करिश्मा कपूर ने छोटी बहन करीना कपूर खान और मां बबीता समेत पूरी फैमिली के साथ अपना बर्थडे सेलिब्रेट किया। करिश्मा ने अपने बर्थडे पर कई तस्वीरें अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर शेयर की हैं। लेकिन इनमें एक तस्वीर ऐसी हैं, जिसे देखकर सभी की निगाहें थमीं रह गईं और वो तस्वीर है इंटरेनेट सेनसेशन तैमूर अली खान की।

दरअसल, करिश्मा कपूर ने अपने बर्थडे सेलिब्रेशन की फोटो अपनी इंस्टा स्टोरी पर शेयर कीं। एक फोटो में करिश्मा कपूर अपने दोनों बच्चे, छोटी बहन करीना कपूर खान, मां बबीता और तैमूर अली खान के साथ नजर आ रही हैं। फोटो में सभी लोग टैबल के चारों तरफ बैठे हुए दिख रहे हैं। करीना की गोद में लिटिल मंचकिन तैमूर अली खान बैठे हुए हैं और करिश्मा कपूर उन्हें अपने हाथों से केक खिला रही हैं। नन्हे तैमूर की केक खाते हुए ये फोटो किसी का भी दिन बना सकती है।

करिश्मा कपूर
करिश्मा कपूर

बता दें, इससे पहले अपने बर्थडे के दिन करिश्मा कपूर ने बिकिनी में अपनी एक फोटो शेयर की थी। फोटो में वो ब्लैक बिकिनी पहने हुए पूल में एन्जॉय करती हुई दिखीं। उन्होंने फोटो के कैप्शन में लिखा था 'खुद को हर उम्र में प्यार करें।'

केक
केक

करिश्मा की प्रोफेशनल लाइफ की बात करें तो वह डिजिटल दुनिया में भी कदम रख चुकी हैं और Alt बालाजी की वेब सीरीज मेन्टलहुड में काम कर रही हैं। करिश्मा, फिलहाल बॉलीवुड से दूरी बनाए हुए हैं।

ये भी पढ़ें:

रणवीर सिंह ने फिल्म '83' के सेट से शानदार वीडियो किया शेयर, टीम के साथ क्रिकेट खेलते आएं नजर

सारा अली खान- कार्तिक आर्यन 'लव आजकल 2' की शूटिंग के साथ-साथ घूम रहे हैं हिमाचल, शेयर की तस्वीर

Sooryavanshi: कैटरीना- अक्षय सिर पर बाथ टॉवेल बांधे इस अंदाज में आए नजर, फोटो वायरल

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन