1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. ‘ये रिश्ता क्या कहलाता है’ को इस मशहूर एक्ट्रेस ने भी कहा अलविदा !

‘ये रिश्ता क्या कहलाता है’ को इस मशहूर एक्ट्रेस ने भी कहा अलविदा !

 Published : Jan 04, 2018 07:39 am IST,  Updated : Jan 04, 2018 07:39 am IST

इससे पहले शो के मेन लीड रह चुके करन मेहरा, हिना सिंह, रोहन मेहरा और गायू का किरदार निभाने वाली कांची सिंह और नमन का किरदार निभाने वाले अंशुल पांडे भी शो से अलग हो चुके हैं।

ये रिश्ता क्या कहलाता...- India TV Hindi
ये रिश्ता क्या कहलाता है

मुंबई: स्टार प्लस के मशहूर सीरियल ‘ये रिश्ता क्या कहलाता है’ में नायरा की चाची करिश्मा नमन सिंहानिया का रोल निभाने वाली एक्ट्रेस प्रियंका उधवानि ने सीरियल को अलविदा कह दिया है। साल 2014 में सीरियल का हिस्सा बनी प्रियांक का कहना है कि अब शो को टाटा-बाय बाय करने का वक्त आ गया है। प्रियंका ने कहा मैंने शो के कई प्रतिभावान लोगों से बहुत कुछ सीखा है लेकिन अब शो में मेरे करने के लिए कुछ बचा नहीं है। कहानी अब दूसरे परिवार में स्थांतरित हो गई है।

शो छोड़ने की वजह बताते हुए उन्होंने कहा, "कलाकार होने के नाते मैं परफार्म करना चाहती हूं। मैं सिर्फ भीड़ में शामिल होकर खड़े रहना नहीं चाहती। मुझे लगता है कि शो में मेरे लिए कुछ बचा नहीं है। कहानी अब दूसरे परिवार में स्थानांतरित हो गई है।" उन्होंने कहा, "यहां तक कि मेरे पति की भूमिका निभा रहे अंशुल पांडे ने भी शो छोड़ दिया। मैंने काम जारी रखा क्योंकि भावनात्मकता रूप से इससे जुड़ी थी, लेकिन अब कुछ नया करने का समय है।"

ये रिश्ता क्या कहलाता है- प्रियंका
ये रिश्ता क्या कहलाता है- प्रियंका

'हमको दीवाना कर गए' में नजर आ चुकी अभिनेत्री प्रियंका ने कहा, "मैं शो में मुख्य भूमिकाएं या फिर मजबूत किरदार निभाना चाहती हूं।"

इससे पहले शो के मेन लीड रह चुके करन मेहरा, हिना सिंह, रोहन मेहरा और गायू का किरदार निभाने वाली कांची सिंह और नमन का किरदार निभाने वाले अंशुल पांडे भी शो से अलग हो चुके हैं। शो अब नायरा (शिवांगी जोशी) और कार्तिक (मोहसिन खान) के रिश्ते पर फोकस्ड है। 

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन