1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. करीना कपूर की इस आदत की वजह से ट्रोल हुई थीं करिश्मा कपूर

करीना कपूर की इस आदत की वजह से ट्रोल हुई थीं करिश्मा कपूर

 Published : Jan 16, 2019 01:41 pm IST,  Updated : Jan 16, 2019 01:41 pm IST

करिश्मा कपूर बहन करीना कपूर की वजह से ट्रोल हो चुकी हैं। इस बारे में खुद करिश्मा ने सभी को बताया।

Karisma Kapoor and kareena kapoor- India TV Hindi
Karisma Kapoor and kareena kapoor Image Source : INSTAGRAM/KARISMA KAPOOR

करिश्मा कपूर*(karishma Kapoor) सोशल मीडिया पहर काफी एक्टिव रहती हैं। वह अपनी फोटोज और वीडियोज शेयर करती रहती हैं। मगर कई बार सेलिब्रिटी अपनी ही गलती की वजह से सोशल मीडिया पर ट्रोल हो जाती हैं। मगर करिश्मा कपूर एक बार अपनी बहन करीना कपूर खान(Kareena kapoor Khan) की वजह से सोशल मीडिया पर ट्रोल हो चुकी हैं। करिश्मा से इस बात के बारे में खुद बताया है। 

इन दिनों करीना कपूर एक रेडियो शो what women want होस्ट कर रही हैं। इस शो में इस बार करीना की बहन करिश्मा पहुंची थी। जहां उन्होंने बताया कि वह करीना की एक आदत की वजह से ट्रोल हो चुकी हैं। शो में करिश्मा ने बताया कि करीना के पाउट की वजह से करिश्मा ट्रोल हुई थीं। करिश्मा ने कहा सच्ची कहूं तो यह वाक्य काफी फनी थी। 

करिश्मा ने एक बार अपनी बहन करीना के साथ फोटो सोशल मीडिया पर शेयर की थी। जिस फोटो में करीना पाउट कर रही हैं। जिस फोटो पर किसी यूजर ने कमेंट किया था कि- 'आप अपनी बहन से कहिए इतना पाउट ना किया करे।'

आपको बता दें करीना कपूर खान सोशल मीडिया पर नहीं है। लोगों को सोशल मीडिया पर करीना के बारे में उनकी बहन करिश्मा से पता चलता रहता है। क्योंकि वह अपने दोस्तों, बच्चो सभी के साथ फोटो शेयर करती रहती हैं।

करिश्मा ने इसके साथ ही बताया अगर वह लंबे समय तक करीना या फैमिली के साथ फोटो पोस्ट नहीं करती हैं तो बहुत से फैन्स कहते हैं तो मैम प्लीज एक फोटो पोस्ट कर दीजिए। मुझे लगता है यह काफी अच्छा रिश्ता है।

आपको बता दें करिश्मा तो फिल्मों से दूरी बना चुकी हैं। वह हाल ही में शाहरुख खान की रिलीज हुई फिल्म 'जीरो' में कैमियो करती नजर आई थीं। करीना कपूर की बात करें तो वह इस समय दिलजीत दोसांझ के साथ 'गुडन्यूज' में नजर आने वाली हैं। साथ ही वह करण जौहर की मल्टीस्टारर फिल्म 'तख्त' में भी नजर आने वाली हैं।

बॉलीवुड की अन्य खबरों के लिए क्लिक करें।

Also Read:

सुष्मिता सेन ने बॉयफ्रेंड रोहमन शॉल के लिए बजाया गिटार, वायरल हुआ वीडियो

पीएम मोदी की बायोपिक में नजर आएंगे दर्शन कुमार

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन