1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. सुष्मिता सेन ने बॉयफ्रेंड रोहमन शॉल के लिए बजाया गिटार, वायरल हुआ वीडियो

सुष्मिता सेन ने बॉयफ्रेंड रोहमन शॉल के लिए बजाया गिटार, वायरल हुआ वीडियो

 Published : Jan 16, 2019 10:39 am IST,  Updated : Jan 16, 2019 10:39 am IST

सुष्मिता सेन और रोहमन शॉल एक-दूसरे से प्यार करते हैं ये तो उनकी फोटोज और वीडियोज से पता चलता है। इस बार सुष्मिता ने कुछ अलग तरीके से अपना प्यार जाहिर किया है।

Sushmita sen- India TV Hindi
Sushmita sen Image Source : INSTAGRAM/SUSHMITA SEN

सुष्मिता सेन (Sushmita Sen)इन दिनों अपनी लव लाइफ को लेकर सुर्खियों में रहती हैं। आए दिन उनकी बॉयफ्रेंड रोहमन शॉल(Rohman Shawl) के साथ फोटोज और वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होती रहती हैं। दोनों एक-दूसरे के लिए प्यार जाहिर करने का कोई मौका नहीं छोड़ते हैं। इस बार सुष्मिता सेन ने अपने बॉयफ्रेंड के लिए बहुत ही खूबसूरत अंदाज में प्यार का इजहार किया है। 

रोहमन ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर किया है जिसमें सुष्मिता सेन वह गिटार बजाती नजर आ रही हैं। यह गिटार वह अपने बॉयफ्रेंड रोहमन शॉल के लिए बजा रही हैं। वीडियो शेयर करते हुए रोहमन ने लिखा- 'मैं आप सभी के साथ यह वीडियो शेयर करना चाहता हूं क्योंकि यह मेरे दिल में एक खास जगह रखती है। सिर्फ इसलिए नहीं क्योंकि सुष्मिता सेन गिटार बजाने की कोशिश कर रही हैं बल्कि इसके साथ ही मैंने इस गिटार से यह पहली धुन बजानी शुरु की थी। तभी से गिटार के लिए मेरा प्यार शुरु हो गया था।'

कुछ समय पहले रोहमन ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर की थी जिसमें सुष्मिता अपने कश्मीरी बॉयफ्रेंड को बंगाली बोलना सिखा रही थीं। वीडियो में वह रोहमन को 'आमी तोमाके भालोभाशी' बोलने को कहती हैं। इसका मतलब 'आई लव यू' होता है।

साथ में सेल्फी और घूमने जाने के साथ सुष्मिता और रोहमन एक्सरसाइज भी करते हैं। दोनों की कई एक्सरसाइज करते हुए वीडियोज सोशल मीडिया पर वायरल हुई हैं।

 आपको बता दें कुछ समय पहले सुष्मिता सेन बाहुबली के निर्देशक एस एस राजामौली के बेटे कार्तिकेय की शादी में पहुंची थीं, यहां वो अपने ब्वॉयफ्रेंड रोहमन शॉल के साथ पहुंची थीं। सुष्मिता ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शादी की तस्वीरें और वीडियोज शेयर किए हैं। 

बॉलीवुड की अन्य खबरों के लिए क्लिक करें।

Also Read:

सुशांत सिंह राजपूत अब इस फिल्म में आने वाले हैं नजर, वीडियो शेयर कर दी जानकारी

बोनी कपूर ने प्रिया प्रकाश वारियर की फिल्म 'श्रीदेवी बंगलो' को भेजा लीगल नोटिस

 

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन