1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. सुशांत सिंह राजपूत अब इस फिल्म में आने वाले हैं नजर, वीडियो शेयर कर दी जानकारी

सुशांत सिंह राजपूत अब इस फिल्म में आने वाले हैं नजर, वीडियो शेयर कर दी जानकारी

 Published : Jan 16, 2019 07:25 am IST,  Updated : Jan 16, 2019 07:25 am IST

'सोनचिड़िया' के बाद सुशांत सिंह राजपूत ने अपनी आने वाली फिल्म की घोषणा कर दी है। फिल्म की जानकारी उन्होंने सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर करके दी।

Sushant singh Rajput- India TV Hindi
Sushant singh Rajput Image Source : INSTAGRAM/SUSHANT SINGH

सुशांत सिंह राजपूत की फिल्म 'सोनचिड़िया' रिलीज होने वाली है। फिल्म का ट्रेलर रिलीज हो चुका है और फिल्म 8 फरवरी को रिलीज होने वाली है। फिल्म के रिलीज होने से पहले सुशांत ने अपनी आने वाली फिल्म के बारे में भी सभी को बता दिया है। सुशांत ने आर्मी डे पर सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर करके अपनी आने वाली फिल्म के बारे में बताया है।

सुशांत की आने वाली फिल्म का नाम 'राइफलमैन' है। सुशांत ने इस फिल्म के बारे में एक वीडियो के जरिए बताया। उन्होनें वीडियो शेयर करते हुए लिखा- 'एक आगे बढ़ता दुश्मन, एक बॉर्डर की सुरक्षा, एक बहादुर दिल।'

यह फिल्म सेना पर आधारित लग रही है। फिल्म में सुशांत लीड रोल में नजर आने वाले हैं।

हाल ही में सुशांत सिंह राजपूत की फिल्म 'केदारनाथ' रिलीज हुई है। फिल्म में सुशांत के अपोजित सारा अली खान नजर आई थीं। यह फिल्म केदारनाथ में आई त्रासदी के इर्द-गिर्द बुनी एक प्रेम कहानी थी।

अब सुशांत की फिल्म 'सोनचिड़िया' रिलीज होने वाली है। फिल्म में सुशांत के साथ भूमि पेडनेकर, मनोज बाजपेयी, आशुतोष राणा और रणवीर शोरे नजर आने वाले हैं। यह चंबल के बीहड़ों की कहानी है। फिल्म को चंबल के इलाके में शूट किया गया है। फिल्म को अभिषेक चौबे ने डायरेक्ट किया है। फिल्म का टीजर, पोस्टर और ट्रेलर सब रिलीज हो चुके हैं।

आपको बता दें एक इंटरव्यू में सुशांत ने कहा है कि वह जल्द ही 12 फिल्में साइन करने वाले हैं , हालांकि उनमें से किस फिल्म की शूटिंग पहले शुरू होगी इस बात की जानकारी उन्हें अभी तक नहीं मिल पाई है। इसके अलावा सुशांत ने कहा ‘’मुझे यह तय करना है कि आगे क्या करना है और यह मेरी अगली फिल्म की फीस पर निर्भर करेगा। ऐसी कोई फिल्म नहीं है जिसे मैं करना चाहता हूं और मैं नहीं कर सकता हूं।‘’

बॉलीवुड की अन्य खबरों के लिए क्लिक करें।

Also Read:

बोनी कपूर ने प्रिया प्रकाश वारियर की फिल्म 'श्रीदेवी बंगलो' को भेजा लीगल नोटिस

अमिताभ बच्चन को याद आया बचपन का कुंभ, जलेबी और लेटे हुए हनुमान जी का किया जिक्र

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन